फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened lower on 17 february sensex below 52000

Share Market Today: मुनाफा वसूली से बाजार में गिरावट: 368 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 15300 के नीचे

Wed, 17 Feb 2021 02:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 17 Feb 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened lower on 17 february sensex below 52000
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। पिछले कईं दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे शेयर बाजार में आज मुनाफा वसूली से भारी गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 157.41 अंक (0.30 फीसदी) की गिरावट के साथ 51946.76 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.40 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 15270.10 के स्तर पर खुला। दोपहर 1.55 बजे सेंसेक्स 368.95 अंक नीचे 51735.22 के स्तर पर था। निफ्टी इस दौरान 94.40 अंक नीचे 15219.05 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


2020 में फार्मा सेक्टर ने किया अच्छा प्रदर्शन
मॉर्निगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने इसके लिए फरवरी में केंद्रीय बजट के बाद शेयर बाजारों में बनी सकारात्मक धारणा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बजट में सरकार के प्रयासों को निवेशकों ने सराहा है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अभी निवेश में क्षेत्र की अदला-बदली हो रही है। 2020 में, फार्मा सेक्टर एक पसंदीदा विकल्प था और इस सेक्टर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि संभावित गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की चिंताओं के कारण बैंकिंग शेयरों ने कम प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब एफपीआई द्वारा बैंकिंग शेयरों की फिर से मांग आ रही है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और बजाज फाइनें के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.05 बजे सेंसेक्स 116.90 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 51987.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 11.40 अंक (0.07 फीसदी) नीचे 15302.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 308.17 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 52462.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 56.57 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 15,371.45 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 49.96 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 52104.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15313.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed