फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market Update Indian indices opened higher on 23 february

Sensex, Nifty Today 23 Feb: बाजार में लौटी रौनक, लेकिन सेंसेक्स अब भी 50 हजार के नीचे, निफ्टी 68 अंक ऊपर

Tue, 23 Feb 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market Update Indian indices opened higher on 23 february
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 225.67 अंक (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,969.99 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.30 अंक यानी 0.47 फीसदी ऊपर 14,744 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


निवेशकों के डूबे 3.7 लाख करोड़ रुपये
1032 शेयरों में तेजी आई, 265 शेयरों में गिरावट आई और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में जोरदार गिरावट से निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। कल सेंसेक्स में पिछले दो माह में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। कारोबार बंद होने के समय बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,71,883.82 करोड़ रुपये घटकर 2,00,26,498.14 करोड़ रुपये रह गया। 19 फरवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,03,98,381.96 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस सप्ताह शेयर बाजार किसी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करेंगे और अनुमान है कि इस दौरान बाजार की चाल सीमित दायरे में रहेगी। विश्लेषकों ने बताया कि मासिक डेरिवेटिव सौदों को काटने के चलते उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। बाजारों के सुस्त और सीमित दायरे में बने रहने का अनुमान है। निवेशकों को प्रमुख सूचकांकों में सावधानी से कारोबार करना चाहिए और वैश्विक बाजारों में किसी भी घटनाक्रम को ध्यान में रखना चाहिए। पिछले सप्ताह बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 फीसदी की गिरावट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, आईटीसी, सन फार्मा, एसबीआई और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 100.69 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 49,845.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 45.50 अंक (0.31 फीसदी) ऊपर 14,721.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली तेजी पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 15.78 अंक (0.03 फीसदी) की तेजी के साथ 50905.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 14999.05 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में जोरदार गिरावट आई। दोपहर 1.59 बजे सेंसेक्स 1024 अंक नीचे 49865.38 पर था और निफ्टी 14705.75 के स्तर पर। 


सोमवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
सोमवार को सेंसेक्स 1145.44 अंक (2.25 फीसदी) नीचे 49744.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14675.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed