फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today on 2 February: Indian indices opened higher on 2 february

Share Market Today: आज भी बजट की खुशी मना रहा बाजार, 1194 अंक ऊपर सेंसेक्स

Tue, 02 Feb 2021 02:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 02 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today on 2 February: Indian indices opened higher on 2 february
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया, जिसका शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया। आज बजट के अगले दिन भी घरेलू शेयर बाजार में रौनक जारी है। 

विज्ञापन


दोपहर 2.12 बजे- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1194.92 अंक (2.46 फीसदी) ऊपर 49795.53 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 350.40 अंक (2.45 फीसदी) ऊपर 14,631.60 पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन


सुबह 10.50 बजे- सेंसेक्स 878.16 अंक (1.81 फीसदी) ऊपर 49478.77 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 238.50 अंक (1.67 फीसदी) ऊपर 14,519.70 पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10.02 बजे- सेंसेक्स 1,461 अंक (3.01 फीसदी) ऊपर 50,062.03 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 433 अंक (3.04 फीसदी) ऊपर 14,715.10 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 21 जनवरी को सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 14,707.70 के स्तर पर हुई थी। 

सुबह 9.32 बजे- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1335.46 अंक (2.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 49936.07 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 390.60 अंक यानी 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 14671.80 के स्तर पर था। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 751.66 अंक (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 49452.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 199.40 अंक यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 14480.60 के स्तर पर खुला था। आज 1027 शेयरों में तेजी आई और 171 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं 46 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

कल टूटा था 24 सालों का रिकॉर्ड
कल बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। मालूम हो कि बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों में भी मजबूती 
आज वैश्विक बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसका भी घरेलू बाजार पर असर दिखा। कोरिया का कोस्पी 2.23 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स, ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स और जापान का निक्केई इंडेक्स एक-एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 0.55 फीसदी की बढ़त है। नैस्डैक इंडेक्स 2.55 फीसदी, एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.61 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट में फ्रांस का सीएसी इंडेक्स और जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स में भी एक-एक फीसदी बढ़त रही थी।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान श्री सीमेंट के अतिरिक्त भी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें टीसीएस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति रिलायंस, एम एंड एम, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 320.46 अंक (0.66 फीसदी) ऊपर 48921.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 229.70 अंक (1.61 फीसदी) ऊपर 14510.90 के स्तर पर था।

लॉकडाउन के बाद से काफी तेजी से आगे बढ़ा बाजार
भारतीय बाजार पिछले कुछ माह के दौरान लॉकडाउन के बाद तेज पुनरोद्धार की उम्मीद से काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा सकारात्मक वैश्विक रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से भी धारणा मजबूत बनी हुई है। 


पिछले कारोबारी दिन तेजी पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 406.59 अंक यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 46692.36 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124 अंक (0.91 फीसदी) की बढ़त के साथ 13758.60 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed