फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened higher all sectors in green mark

Sensex Nifty Today: बढ़त पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार, 627 अंक उछलकर 49100 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स

Tue, 19 Jan 2021 11:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened higher all sectors in green mark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। सुबह 11.51 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 627.94 अंक (1.29 फीसदी) की बढ़त के साथ 49192.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.45 अंक यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 14463.75 के स्तर पर था। आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 359.64 अंक (0.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 48,923.91 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 100.10 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 14,381.40 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन


999 शेयरों में आई तेजी 
आज 999 शेयरों में तेजी आई और 232 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 28 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा, जिसकी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक घटनाक्रमों से तय होगी। विश्लेषकों का कहना है कि आगामी आम बजट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कोविड-19 से जुड़े घटनाक्रमों, विशेषरूप से देश में टीकाकरण अभियान पर रहेगी। इस सप्ताह बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बजाज फाइनेंस, फेडरल बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आने हैं। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच इस सप्ताह घरेलू बाजारों की निगाह बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र पर रहेगी। कारोबारियों ने कहा कि देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद शेयर मूल्यों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील और यूपीएल के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में गेल, एसबीआई, टोटो मोटर्स, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मेटल, प्राइवेट बैंक, फार्मा, मीडिया, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 131.62 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 48,695.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.40 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 14,333.70 के स्तर पर था।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 56.81 अंक (0.12 फीसदी) की कमजोरी के साथ 48,977.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 21.70 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 14,412 के स्तर पर हुई थी। 


सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 470.40 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 48564.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 152.40 अंक (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 14281.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed