फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex journey know history and milestones since its establishment

सेंसेक्स की जर्नी: 35 सालों में पार किए महत्वपूर्ण पड़ाव, आइए डालते हैं अब तक के सफर पर एक नजर

Tue, 31 Aug 2021 03:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 31 Aug 2021 03:02 PM IST
सार

शुरुआत से अब तक सेंसेक्स ने कई शिखर स्तर हासिल किए हैं। मजबूती से निवेशकों की जेब भरती रही। मार्च 2020 में जब भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी, तो शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, लेकिन अब सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आइए डालते हैं इसके सफर पर नजर-

विज्ञापन
BSE Sensex journey know history and milestones since its establishment
सेंसेक्स की जर्नी: 1986 में हुई शुरुआत, कैसे पहुंचा 57 हजार के पार? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंसेक्स देश का सबसे पुराना सूचकांक है। इसकी शुरुआत साल 1986 में हुई थी। इस इंडेक्स पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शीर्ष-30 शेयर शामिल होते हैं। हालांकि, इस इंडेक्स का आधार वर्ष 1978-79 है, जब इसकी बेस वैल्यू 100 मानी गई थी। शेयर बाजार का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। आज शेयर बाजार ने फिर इतिहास कायम कर दिया है। सेंसेक्स ने पहली बार 57 हजार का आंकड़ा पार किया। 

विज्ञापन


1000 से 10,000 तक पहुंचने में लगे 16 साल
इतिहास पर नजर डालें, तो 25 जुलाई 1990 को सेंसेक्स पहली बार 1000 और 15 जनवरी 1992 को सेंसेक्स पहली बार 2000 क पार गया था। इसके बाद 30 मार्च 1992 को इसने 4000 का स्तर छुआ। इसके सात साल बाद, 1999 में यह 5000 के ऊपर बंद हुआ और 11 फरवरी 2000 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 6000 के पार गया। लेकिन 2 जून 2004 को यह 6000 के ऊपर बंद हुआ था। 7 फरवरी 2006 को सूचकांक 10,000 के पार बंद हुआ। यानी इसे 1,000 से 10,000 तक पहुंचने में 16 साल लग गए। इसके अगले ही साल, 2007 में यह इसने दो रिकॉर्ड बनाए। जुलाई में यह 15,000 के पार गया, इसके बाद दिसंबर में यह 20,000 के पार गया। 2014 को सेंसेक्स ने पहली बार 25,000 का स्तर पार किया था। 35,000 तक पहुंचने में इसे चार साल और लगे।
विज्ञापन


सेंसेक्स के 40,000 से लेकर 50,000 तक के सफर पर नजर डालते हैं-

  • आठ अक्तूबर 2020 को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर 2020 को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर 2020 को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर 2020 को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर 2020 को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 28 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी 2021 को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी 2021 को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
  • 11 जनवरी के 10 दिन बाद 21 जनवरी 2021 को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 14,707.70 के स्तर पर हुई थी। 


50 हजार से 57 हजार तक का सफर

  • इस साल सेंसेक्स ने कई नए मुकाम हासिल किए। आइए जानते हैं सेंसेक्स ने कब-कब पहली बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा-
  • 21 जनवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 3 फरवरी 2021- सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 5 फरवरी 2021- कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार पहुंचा।
  • 8 फरवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 15 फरवरी 2021- बीएसई का सेंसेक्स 52,000 का पार बंद हुआ।
  • 22 जून 2021- यह पहली बार कारोबार के दौरान 53,000 अंक के पार हुआ।
  • 7 जुलाई 2021- यह 53,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 4 अगस्त 2021- इसने कारोबार के दौरान 54,000 अंक का आंकड़ा छुआ।
  • 13 अगस्त 2021- सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 18 अगस्त 2021- सेंसेक्स ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़े और यह 56 हजार के पार चला गया। 
  • 31 अगस्त 2021- सेंसेक्स ने पहली बार 57 हजार का आंकड़ा पार किया।


यदि इसी तरह विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ता रहा, तो घरेलू बाजार जल्द ही 60 हजार के पार पहुंच जाएगा। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर भी खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जीडीपी में वृद्धि के संकेतों की उम्मीद से भी बाजार में इन दिनों उछाल आ रहा है। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों, आदि से प्रभावित होकर बाजार जल्द ही नए शिखर पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed