फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE NSE stock market closed with green mark today Sensex jumped more than 1000 points Nifty rose by 293 points

Stock Market Closed: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में 293 अंक की तेजी

Wed, 08 Dec 2021 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark: कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
BSE NSE stock market closed with green mark today Sensex jumped more than 1000 points Nifty rose by 293 points
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में दिन भर के कारोबार के दौरान तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आरबीआई के फैसले का दिखा असर
भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले के बाद आज शेयर बाजार गुलजार हो गया। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत के कुछ ही देर बाद आरबीआई गवर्नर ने जैसे ही मौद्रिक समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की, वैसे ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में उछाल आ गया। इस फैसले के बाद जहां सेंसेक्स 780 अंक चढ़ गया था, वहीं निफ्टी एक बार फिर उछलकर 17,400 के स्तर तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन


मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.91 अंक या 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 58,158.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 138.55 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,315.25 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आई थी 887 अंक की बढ़त 
मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए थे। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 886.51 अंक की उछाल के साथ 57,633.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 264.45 अंक की तेजी लेकर 17,176 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed