फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Akshay Tritiya 2020 : Book gold on Akshaya Tritiya and take delivery after lockdown

अक्षय तृतीया पर बुक करें सोना और डिलीवरी लॉकडाउन के बाद

Sat, 25 Apr 2020 02:51 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Apr 2020 02:51 PM IST
सार

  • रविवार को त्योहार के मौके पर ऑनलाइन खरीद के लिए ज्वैलर्स दे रहे ऑफर
  • 80 फीसदी तक गिरावट आ सकती है इस अक्षय तृतीया पर खरीद में
  • 33 टन सोने की बिक्री हुई थी पिछले साल इस अवसर पर

विज्ञापन
Akshay Tritiya 2020 : Book gold on Akshaya Tritiya and take delivery after lockdown
अक्षय तृतीया 2020

विस्तार

कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की चमक फीकी पड़ सकती है। हालांकि, कई ज्वैलर्स ने ऑनलाइन खरीद के साथ आकर्षक ऑफर भी पेश किए हैं। यहां अभी आप सोने या आभूषण की बुकिंग करा सकते हैं और डिलीवरी लॉकडाउन खत्म होने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन


कुंदन समूह के निदेशक ने दिया बयान
अमर उजाला ने कुंदन समूह के निदेशक विदित गर्ग से बात की। उन्होंने बताया कि, 'इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार एक असाधारण संकट की अवधि के बीच आया है। इसका असर बिक्री पर पड़ना तय है। लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था में ठहराव की वजह से बिक्री कम हो सकती है। लेकिन बिक्री के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार और हमारी कंपनी द्वारा समय पर उठाए गए कदमों की बदौलत, हमें इस झटके से उबरने की उम्मीद है। कुंदन समूह ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपनी बिक्री का संचालन कर रही है। लॉकडाउन समाप्त होने पर कंपनी कंपनी ने समय पर उत्पादों को वितरित करने का आश्वासन दिया है, जिससे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें पिछले वर्ष की तुलना में इस साल कम से कम 50 फीसदी बिक्री होने की उम्मीद है।'
विज्ञापन


तनिष्क ने अक्षय तृतीया पर सोना या आभूषण खरीदने पर मेकिंग चार्ज मेें 25 फीसदी छूट दी है। साथ ही प्री-व्यू कोड पर 1 फीसदी अतिरिक्त छूट और लकी ड्रॉ में सोने का सिक्का भी मिलेगा। पीसी ज्वैलर्स ने भी मेकिंग चार्ज में 30 फीसदी छूट और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 5 फीसदी अतिरिक्त छूट के अलावा लॉकडाउन के बाद एक्सचेंज ऑफर रखा है। मालाबार गोल्ड्स ने अभी बुक करने वाले को लॉकडाउन के बाद भुगतान का विकल्प दिया है। साथ ही अगर उस दौरान सोना सस्ता रहा तो उसी दर पर भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस ज्वेल्स ने सोने के मेकिंग चार्ज पर बड़ी छूट के साथ डायमंड जूलरी के मेकिंग चार्ज पर भी 20 फीसदी छूट दी है। सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आसमान छूती कीमतों की वजह से इस बार अक्षय तृतीया के अवसर पर सोेने की खरीद में 70-80 फीसदी कमी आ सकती है। पिछले साल अक्षय तृतीया पर करीब 33 टन सोने की खरीदारी हुई थी।

47 हजार के पार पहुंचेगा भाव

अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ती है तो इसकी कीमतें रिकॉर्ड 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती हैं। शुक्रवार को बुलियन बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 46,607 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि एमसीएक्स पर पांच जून का वायदा भाव 46,795 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोना एक साल में 45 फीसदी महंगा हो चुका है और 2020 में ही यह 20 फीसदी चढ़ा है।

अमेरिकी निवेश सलाहकार फर्म बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज का कहना है कि अगले साल के आखिर तक सोना 82 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। उसने वैश्विक बाजार में इसका भाव तीन हजार डॉलर प्रति औंस तक जाने का अनुमान लगाया है।
 

इन विकल्पों से भी करें निवेश

  • डिजिटल गोल्ड भी ऑनलाइन तरीके से खरीद सकते हैं, जो केंद्रीय रूप से सुरक्षित रखा जाता है।
  • एक्सचेंज ट्रेडेड फंड से कागजी प्रमाणपत्र के रूप में सोना खरीदा या बेचा जा सकता है। यह सस्ता भी पड़ता है।
  • सरकार की ओर से जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड। यह अगले महीने फिर जारी होगा।
  • सोने के सिक्के या बिस्कुट को बैंक अथवा अन्य प्रमाणित संस्थानों से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed