अक्षय तृतीया पर बुक करें सोना और डिलीवरी लॉकडाउन के बाद
- रविवार को त्योहार के मौके पर ऑनलाइन खरीद के लिए ज्वैलर्स दे रहे ऑफर
- 80 फीसदी तक गिरावट आ सकती है इस अक्षय तृतीया पर खरीद में
- 33 टन सोने की बिक्री हुई थी पिछले साल इस अवसर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की चमक फीकी पड़ सकती है। हालांकि, कई ज्वैलर्स ने ऑनलाइन खरीद के साथ आकर्षक ऑफर भी पेश किए हैं। यहां अभी आप सोने या आभूषण की बुकिंग करा सकते हैं और डिलीवरी लॉकडाउन खत्म होने के बाद की जाएगी।
कुंदन समूह के निदेशक ने दिया बयान
अमर उजाला ने कुंदन समूह के निदेशक विदित गर्ग से बात की। उन्होंने बताया कि, 'इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार एक असाधारण संकट की अवधि के बीच आया है। इसका असर बिक्री पर पड़ना तय है। लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था में ठहराव की वजह से बिक्री कम हो सकती है। लेकिन बिक्री के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार और हमारी कंपनी द्वारा समय पर उठाए गए कदमों की बदौलत, हमें इस झटके से उबरने की उम्मीद है। कुंदन समूह ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपनी बिक्री का संचालन कर रही है। लॉकडाउन समाप्त होने पर कंपनी कंपनी ने समय पर उत्पादों को वितरित करने का आश्वासन दिया है, जिससे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें पिछले वर्ष की तुलना में इस साल कम से कम 50 फीसदी बिक्री होने की उम्मीद है।'
तनिष्क ने अक्षय तृतीया पर सोना या आभूषण खरीदने पर मेकिंग चार्ज मेें 25 फीसदी छूट दी है। साथ ही प्री-व्यू कोड पर 1 फीसदी अतिरिक्त छूट और लकी ड्रॉ में सोने का सिक्का भी मिलेगा। पीसी ज्वैलर्स ने भी मेकिंग चार्ज में 30 फीसदी छूट और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 5 फीसदी अतिरिक्त छूट के अलावा लॉकडाउन के बाद एक्सचेंज ऑफर रखा है। मालाबार गोल्ड्स ने अभी बुक करने वाले को लॉकडाउन के बाद भुगतान का विकल्प दिया है। साथ ही अगर उस दौरान सोना सस्ता रहा तो उसी दर पर भुगतान करना होगा।
रिलायंस ज्वेल्स ने सोने के मेकिंग चार्ज पर बड़ी छूट के साथ डायमंड जूलरी के मेकिंग चार्ज पर भी 20 फीसदी छूट दी है। सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आसमान छूती कीमतों की वजह से इस बार अक्षय तृतीया के अवसर पर सोेने की खरीद में 70-80 फीसदी कमी आ सकती है। पिछले साल अक्षय तृतीया पर करीब 33 टन सोने की खरीदारी हुई थी।
47 हजार के पार पहुंचेगा भाव
अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ती है तो इसकी कीमतें रिकॉर्ड 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती हैं। शुक्रवार को बुलियन बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 46,607 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि एमसीएक्स पर पांच जून का वायदा भाव 46,795 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोना एक साल में 45 फीसदी महंगा हो चुका है और 2020 में ही यह 20 फीसदी चढ़ा है।
अमेरिकी निवेश सलाहकार फर्म बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज का कहना है कि अगले साल के आखिर तक सोना 82 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। उसने वैश्विक बाजार में इसका भाव तीन हजार डॉलर प्रति औंस तक जाने का अनुमान लगाया है।
इन विकल्पों से भी करें निवेश
- डिजिटल गोल्ड भी ऑनलाइन तरीके से खरीद सकते हैं, जो केंद्रीय रूप से सुरक्षित रखा जाता है।
- एक्सचेंज ट्रेडेड फंड से कागजी प्रमाणपत्र के रूप में सोना खरीदा या बेचा जा सकता है। यह सस्ता भी पड़ता है।
- सरकार की ओर से जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड। यह अगले महीने फिर जारी होगा।
- सोने के सिक्के या बिस्कुट को बैंक अथवा अन्य प्रमाणित संस्थानों से लिया जा सकता है।