फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Bank credit growth declined in January Says RBI report

जनवरी में बैंकों के ऋण की वृद्धि घटकर 8.5 फीसदी हुई: रिजर्व बैंक रिपोर्ट

Sun, 01 Mar 2020 01:54 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 01 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Bank credit growth declined in January Says RBI report
RBI - फोटो : Social Media

बैंकों के ऋण की वृद्धि दर जनवरी 2020 में घटकर 8.5 फीसदी पर आ गई। एक साल पहले समान महीने में यह 13.5 फीसदी थी। मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र को ऋण की वृद्धि दर में बड़ी गिरावट से कुल ऋण की वृद्धि दर घटी है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2020 में सेवा क्षेत्र को ऋण की वृद्धि दर 8.9 फीसदी रही। जनवरी 2019 में यह 23.9 फीसदी थी। समीक्षाधीन महीने में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को बैंकों के ऋण की वृद्धि दर घटकर 32.2 फीसदी पर आ गई, जो एक साल पहले समान महीने में 48.3 फीसदी रही थी।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) खंड की वृद्धि दर 16.9 फीसदी रही। पर्सनल लोन के तहत आवास क्षेत्र को ऋण की वृद्धि 17.5 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान महीने में 18.4 फीसदी रही थी। इसी के तहत शिक्षा के लिए कर्ज 3.1 फीसदी घट गया। जनवरी 2019 में शिक्षा के लिए ऋण 2.3 फीसदी घटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शिक्षा और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण की वृद्धि दर घटकर 6.5 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 7.6 फीसदी थी। उद्योग को ऋण की वृद्धि दर 5.2 फीसदी से घटकर 2.5 फीसदी रह गई। बैंकों के ऋण और जमा पर ताजा तिमाही आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2019 के दौरान बैंकों के ऋण की वृद्धि दर घटकर 7.4 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 12.9 फीसदी रही थी।

तिमाही के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण की वृद्धि दर 3.7 फीसदी रही, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों का ऋण 13.1 फीसदी बढ़ा। 14 फरवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े के दौरान बैंकों का ऋण 6.3 फीसदी बढ़कर 100.41 लाख करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान पखवाड़े में यह 94.40 लाख करोड़ रुपये रहा था।


आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन पखवाड़े में बैंकों का जमा 9.2 फीसदी बढ़कर 132.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 121.19 लाख करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed