फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Corona new variant shocked the market Sensex fell by more than 1400 points Nifty down by 400 points

Stock Market Crash : कोरोना के नए रूप से सहमा बाजार, सेंसेक्स 1400 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी में 400 अंक की गिरावट

Fri, 26 Nov 2021 09:34 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Nov 2021 09:34 AM IST
सार

Stock Market Crash : कमजोर वैश्विक संकेतों और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप के बढ़ते प्रकोप का असर शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है। खराब शुरुआत के बाद सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स 1400 से ज्यादा अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी में 400 अंक की कमी आई।

विज्ञापन
Corona new variant shocked the market Sensex fell by more than 1400 points Nifty down by 400 points
Sensex

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप के बढ़ते प्रकोप का असर शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है। आज शेयर बाजार में एक बार फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट आई है। लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी से गिरावट आई। सुबह 10.35 मिनट तक सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी में 400 अंक की कमी आई। इसके बाद सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 1460 अंक फिसलकर निचले स्तर पर पहुंच गया।फिलहाल, सेंसेक्स 1381.82 अंक या 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57,423.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 395.05 अंक या 2.27 फीसदी टूटकर 17141.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


800 अंक टूटकर खुला था बीएसई का सेंसेक्स
सप्ताह के पांचवे कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब हुई। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। कारोबारी दिन में सेंसेक्स 815.71 अंक या 1.39 फीसदी टूटकर 58 हजार के नीचे खुला। इसने 57979.38 के स्तर पर शुरुआत की। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 239.60 अंक या 1.37 फीसदी की कमी के साथ 17296.65 के स्तर पर बंद कारोबार शुरू किया। 
विज्ञापन


गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के खतरनाक वैरिएंट मिलने के बाद निवेशकों की चिंताएं भी बढ़ीं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि नया वैरिएंट B.1.1.529  डेल्टा से भी कहीं ज्यादा खतरनाक है और दक्षिण अफ्रीका में इसके 30 से अधिक नए मामले मिले हैं। यह वैश्विक सुधार के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। 


विदेशी बाजारों में भी दिखा असर
कोविड-19 के न्यू वेरिएंट के प्रभाव की अगर बात करें तो इसका विदेशी बाजारो में भी असर दिख रहा है। टोक्यो के नेक्केई 225 में तीन फीसदी की गिरावट आई और हांगकांग के हेंगसेंग में 2.1 फीसदी की गिर गया है। भारत सरकार ने भी राज्यों को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच करने और परीक्षण करने का निर्देश दिया है। इस वहज से घरेलू बाजार मे भी भूचाल देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed