{"_id":"029adc8a4ad3fe746e7d3a0e98bf24b7","slug":"arvind-panagariya-will-tell-about-budget-2016-via-google-hangout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल हैंगआउट पर पनगढ़िया समझाएंगे बजट की बारीकियां","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
गूगल हैंगआउट पर पनगढ़िया समझाएंगे बजट की बारीकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Feb 2016 04:39 AM IST
विज्ञापन
इस वर्ष के आम बजट में आम नागरिकों के लिए क्या है, इसे समझाने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष और प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया जनता से सीधे संवाद करेंगे। यह संवाद गूगल हैंगआउट पर होगा।
विज्ञापन
आम बजट के बाद आम जनता से संवाद का यह अनूठा प्रयास नीति आयोग का है, जो कि पहली बार हो रहा है। इसकेतहत अरविंद पनगढ़िया 2 मार्च को दोपहर 3:30 बजे बजट के संबंध में संवाद करेंगे। इसके एक दिन बाद, 3 मार्च को दोपहर 3 बजे नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत इसी तरह बजट की बारीकियों पर आम लोगों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
बातचीत केदौरान नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सीईओ, दोनों आम जनता के सवालों का भी जवाब देंगे। इसमें भाग लेने वालों को नीति आयोग की वेबसाइट पर जा कर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
विज्ञापन