तिमाही नतीजेः अक्तूबर-दिसंबर में एपल ने कमाया रिकॉर्ड लाभ, यह रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने साल 2019 की अक्तूबर - दिसंबर तिमाही के दौरान रिकॉर्ड लाभ कमाया है।
इसलिए बढ़ी कमाई
एपल की डिजिटल सेवाओं और वेयरेबल टेक्नोलॉजी उपकरणों की बिक्री बढ़ी है। इसके साथ ही इस दौरान आईफोन की बिक्री भी बढ़ी है। इसकी वजह से कंपनी को अधिक लाभ कमाने में मदद मिली है।
अब तक का सबसे ऊंचा रहा कंपनी का शुद्ध लाभ
समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ अब तक का सबसे ऊंचा यानी 1.56 लाख करोड़ रुपये (22 अरब डॉलर) रहा। वहीं अक्तूबर - दिसंबर में कंपनी की कुल राजस्व आय 6.52 लाख करोड़ रुपये (91.8 अरब डॉलर) रही।
एपल के सीईओ टिम कुक ने दिया बयान
इस संदर्भ में एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि, 'एपल की अब तक की सबसे अधिक तिमाही आय से हम रोमांचित हैं। इसकी प्रमुख वजह आईफोन-11 और आईफोन-11 प्रो की बिक्री बेहतर रहने के साथ कंपनी की डिजिटल सेवाओं और वेयरेबल टेक्नोलॉजी उपकरणों की बिक्री बढ़ना है।'
एपल के शेयर में बढ़त
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को दोपहर 2:15 बजे एपल के शेयर में 8.74 अंक यानी 2.83 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद यह 317.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को यह 308.95 के स्तर पर बंद हुआ था और शुरुआती कारोबार में 312.60 के स्तर पर खुला था।
चीन में लौटी रेवेन्यू ग्रोथ
कंपनी के कुल रेवेन्यू में चीन की हिस्सेदारी 15 फीसदी रही। तिमाही के दौरान चीन में एपल की रेवेन्यू ग्रोथ लौटी है। जबकि इससे पहले इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। मामले में एपल का कहना है कि, कोरोना वायरस नहीं फैलता तो चीन में आगे भी कंपनी की ग्रोथ को लेकर कोई सवाल नहीं उठता।