फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Amul to go costlier from June 4

शनिवार से अमूल का दूध भी महंगा, जानिए कितने रुपए बढ़ गए

Thu, 02 Jun 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
Amul to go costlier from June 4
दूध हुअा महंगा - फोटो : getty images

देश की सबसे बड़ी दूध उत्पादक अमूल इंडिया जल्द ही दूध के दामों में इजाफा करने जा रही है। कंपनी सूत्रों के अनुसार अमूल दूध के सभी वैरिएंट्स में दो रुपए प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी देश में सबसे पहले दिल्ली से की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार से हर वैरिएंट्स का दूध प्रति किलो दो रुपए महंगा मिलेगा। वहीं गुजरात में ये बढ़ोतरी रविवार से की जाएगी। गुजरात को-ऑप्रेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी आरएस सोदी ने कहा है कि हम दिल्ली के बाजार में मई 2014 के बाद बढ़ोतरी कर रहे हैं। ये करीब 25 महीनों पहले की गयी थी। जबकि गुजरात में ये बढ़ोतरी जून 2015 में की गयी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है अमूल छह तरह के वैरिएंट्स अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल टी स्पेशल और अमूल काऊ मिल्क में दूध मुहैया कराता है। वर्ष 2006 के बाद गुजरात में यह बढ़ोतरी 21वीं बार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोदी का कहना है कि प्रोडक्‍शन कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। साथ ही किसानों को दी जाने वाली राशि और चारे में बीस-बीस फीसद का इजाफा हो गया है। सोदी ने बताया कि कोलकाता, यूपी, मुंबई समेत अन्य बाजारों में बढ़ोतरी अगले आठ से दस दिन में कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed