फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Amendment in atal pension yojna

संशोधन से आकर्षक हुई अटल पेंशन योजना

Wed, 23 Mar 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 03:16 AM IST
सार

  • खाताधारक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी कर सकेंगे शेष अवधि के लिए योगदान
  • खाताधारक व उसके जीवनसाथी की मृत्यु के बाद नोमिनी को सौंप दी जाएगी राशि

विज्ञापन
Amendment in atal pension yojna
- फोटो : PTI

विस्तार

अटल पेंशन योजना को आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने इसमें संशोधन किया है। इसके तहत यदि खाताधारक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है तो उसके जीवनसाथी को शेष अवधि के लिए योगदान करते रहने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, योजना के बारे में समाज के विभिन्न वर्गों से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह संशोधन किया गया है। अब अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने वाले की यदि किसी वजह से 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है तो उसके जीवनसाथी को शेष अवधि के लिए योजना में योगदान कर सकेगा। परिपक्वता के बाद जीवनसाथी को उतनी ही पेंशन मिलेगी, जितने का खाता खोलते वक्त चयन किया गया था।
विज्ञापन


योजना के मौजूदा प्रावधान के तहत अंशधारक के 60 साल पूरा होने से पहले मृत्यु होने की स्थिति में पूरी राशि पति या पत्नी को देने का प्रावधान किया गया था। अब संशोधन के बाद योगदान जारी रखने का विकल्प मिल गया है। खाता खुलवाने वाले और उसके जीवनसाथी की मृत्यु पर जो भी पेंशन राशि जमा हुई होगी, उसे नामित व्यक्ति (नोमिनी) को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि अटल पेंशन योजना के तहत प्रत्येक खाताधारक को 60 साल पूरा होने पर न्यूनतम मासिक पेंशन मिलेगी। अगर निवेश पर रिटर्न अनुमान से अधिक रहता है तो मासिक पेंशन अधिक मिलेगी। यदि रिटर्न कम रहा तो भी सरकार वही पेंशन राशि देगी जिसका खाता खुलवाते वक्त चयन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed