फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   after IRCTC government to bring IRFC IPO Likely To Get 500 To 1000 Crores rupees

IRCTC के बाद कभी भी आ सकता है इस कंपनी का IPO, सरकार को मिलेंगे 500-1000 करोड़ रुपये

Tue, 14 Jul 2020 02:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
after IRCTC government to bring IRFC IPO Likely To Get 500 To 1000 Crores rupees
आईपीओ

सरकार साल के अंत तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरएफसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर गौर कर रही है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस निर्गम से सरकार को 500 से 1,000 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। 

विज्ञापन


कभी भी लाया जा सकता है आईपीओ 
आईआरएफसी भारतीय रेलवे की विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण के लिये पूंजी बाजार से कोष जुटाती है। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति सुधरने और निवेशकों खासकर खुदरा क्षेत्र में मांग बेहतर होने के साथ कभी भी आईपीओ लाया जा सकता है। आईआरएफसी ने जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 140 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर के लिये आईपीओ लाने को लेकर विवरण पुस्तिका जमा किया था। 
विज्ञापन


इसके अनुसार, आईपीओ के तहत 140,70,69,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। इनमें 93,80,46,000 इक्विटी शेयर नए इश्यू होंगे। वहीं 46,90,23,000 इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच कंपनियों को सूचीबद्ध करने की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2017 में रेलवे की पांच कंपनियों को सूचीबद्ध करने को मंजूरी दी थी। इनमें से इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, राइट्स लिमिटेड, रेलव विकास निगम लिमिटेड और भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी हैं। 

ये है सरकार का लक्ष्य
आईआरएफसी को साल के अंत तक सूचीबद्ध कराये जाने की संभावना है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिये 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 1.20 लाख करोड़ रुपये सीपीएसई में हिस्सेदारी बिक्री और शेष 90,000 करोड़ रुपये वित्तीय संस्थानों से जुटाये जाने हैं।

आईआरसीटीसी रहा सबसे सफल आईपीओ
आईआरसीटीसी सबसे सफल आईपीओ रहा, जो 109 गुना भरा गया। इसके बाद उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 100 गुना, सीएसबी बैंक 48 गुना, पॉलिकैब 36 गुना, निओजेन केमिकल्स 29 गुना और इंडियामार्ट इंटरमेश 20 गुना भरा गया।


क्या है आईपीओ ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed