{"_id":"678616f2de77f1db83002705","slug":"adani-group-stocks-in-limelight-adani-power-surges-over-19-pc-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Stocks: अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट के बाद दिखा बड़ा एक्शन, कीमतों में 19% तक की आई तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Adani Stocks: अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट के बाद दिखा बड़ा एक्शन, कीमतों में 19% तक की आई तेजी
Tue, 14 Jan 2025 01:19 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:19 PM IST
सार
Adani Stocks Action: बीएसई पर अदाणी पावर के शेयरों में 19.29 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 14.54 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 14.38 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 13 प्रतिशत और एनडीटीवी में 12.50 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में शेयर 8.91 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 6 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 4.79 फीसदी, एसीसी में 4.50 फीसदी, सांघी इंडस्ट्रीज में 4.22 फीसदी और अदाणी विल्मर में 3 फीसदी का उछाल आया। आइए जानें बाजार का हाल।
विज्ञापन
अदाणी समूह
- फोटो : ANI
विस्तार
शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान अदाणी समूह के शेयरों में बड़ा एक्शन दिखाई। कई शेयरों में खरीदारी के बीच बड़ी मांग दिखी। इस दौरान अदाणी पावर के शेयरों में पिछले दिन की गिरावट के बाद 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।
विज्ञापन
बीएसई पर अदाणी पावर के शेयरों में 19.29 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 14.54 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 14.38 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 13 प्रतिशत और एनडीटीवी में 12.50 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में शेयर 8.91 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 6 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 4.79 फीसदी, एसीसी में 4.50 फीसदी, सांघी इंडस्ट्रीज में 4.22 फीसदी और अदाणी विल्मर में 3 फीसदी का उछाल आया।
विज्ञापन
शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप सोमवार के कारोबार में अदाणी समूह के सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में चार दिनों की तीव्र गिरावट के बाद मंगलवार को उछाल आया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिनभर के कारोबार में 505.6 अंक चढ़कर 76,835.61 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 179 अंक चढ़कर 23,264.95 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन