Adani Group in 2022: एसीसी-अंबुजा व एनडीटीवी अधिग्रहण ने किया मालामाल, जानें किस कंपनी ने दिया 204% रिटर्न?
Adani Group in 2022: अदाणी ग्रुप के शेयरों में मजबूती का नेतृत्व अदाणी पावर के शेयरों ने किया। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसंबर 2021 के अंत में 99.75 रुपये थी इस वर्ष अब तक 204% की वृद्धि के साथ 303.55 रुपये पर पहुंच गया। ऐसा ऊर्जा की मांग में बढ़ोतरी आने से संभव हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय आर्थव्यवस्था के विकास का प्रतीक समझे जाने वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों ने वर्ष 2022 में घरेलू शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष अदाणी समूह के 10 में से पांच शेयरों ने निवेशकों को बड़ा दिया है। इस वर्ष इनमें करीब 200% तक की वृद्धि हुई है। जबकि एसीई इक्विटी के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सभी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 8,54,915 रुपये की वृद्धि हुई।
# अदाणी पावर का शेयर 99.75 रुपये प्रति शेयर से 303.55 रुपये पर पहुंचा
अदाणी ग्रुप के शेयरों में मजबूती का नेतृत्व अदाणी पावर के शेयरों ने किया। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसंबर 2021 के अंत में 99.75 रुपये थी इस वर्ष अब तक 204% की वृद्धि के साथ 303.55 रुपये पर पहुंच गया। ऐसा ऊर्जा की मांग में बढ़ोतरी आने से संभव हुआ। हाल ही में निफ्टी 50 के पैक में शामिल हुए अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 122% की वृद्धि हुई है। अदाणी समूह की एफएमसीजी कंपनी अदाणी विल्मर जिसने साल की शुरुआत बाजार में कदम रखा ने भी निवेशकों को 118% की बढ़त के साथ 75,167 करोड़ रुपये की कमाई कराई।
# सीमेंट निर्माण और मीडिया कारोबार में भी ग्रुप ने कदम रखा
समूह की प्रमुख कंपनियां पहले से ही विमानन, बंदरगाह, बुनियादी ढांचा और एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में अपना दखल रखती है। इस वर्ष, गौतम अडानी ने एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी के अधिग्रहण के साथ सीमेंट और मीडिया जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश किया। अधिग्रहण की खबरों ने एनडीटीवी को अदाणी समूह का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्टॉक बना दिया है। अदाणी समूह की एनडीटीवी में अब 64.71% हिस्सेदारी है। इसके शेयरों के भाव में 2022 में 187% तक का इजाफा हुआ है। इससे निवेशकों की झोली में 1,391 करोड़ रुपये जुड़े हैं। सीमेंट कंपनियों एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में इस वर्ष अब तक 11% और 37% का इजाफा हुआ है। वहीं, 2022 में अदाणी ट्रांसमिशन, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर 11 से 48% के बीच बढ़े हैं।
2022 में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर बाजार में प्रदर्शन का लेखा-जोखा |
||
|
अदाणी समूह की कंपनी |
एक साल में वृद्धि (% में ) |
मार्केट कैप बढ़ा (करोड़ रुपये में ) |
|
एसीसी लिमिटेड |
11 |
4,487 |
|
अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड |
122 |
244945 |
|
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड |
43 |
93,003 |
|
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड |
11 |
25,917 |
|
अदाणी पावर लिमिटेड |
204 |
78,604 |
|
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड |
110 |
208,145 |
|
अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड |
48 |
95,259 |
|
अदाणी विल्मार लिमिटेड |
118 |
75,167 |
|
अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड |
37 |
27,998 |
|
एनडीटीवी लिमिटेड |
187 |
1,391 |
|
Total |
854915 |
|