फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today september 19 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में कमजोरी बरकरार, सोना 303 रुपये फिसला, चांदी 197 रुपये कमजोर हुई

Mon, 19 Sep 2022 07:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Sep 2022 07:14 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 303 रुपये की कमजोरी के साथ 49,571 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 197 रुपये सस्ता होकर 57,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today september 19 2022
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोना 303 रुपये की कमजोरी के साथ 49,571 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,874 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर बिक रहा था।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह 197 रुपये सस्ता होकर 57,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। पिछले सेशन में चांदी 57,287 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी। वहीं सोमवार के कारोबार में रुपये में 14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.64 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़ककर 1662 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी 19.28 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट फेड की बैठक में ब्याज दरों को बढ़ाए जाने की आशंका और डॉलर के मजबूत होने के कारण आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed