Sone Chandi Ka Bhav: सोने में 37 रुपये की मामूली बढ़त, चांदी 311 रुपये मजबूत हुई
Sone Chandi Ka Bhav: साेना शुक्रवार को 37 रुपये की तेजी के साथ 52,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 311 रुपये मजबूत होकर 62,022 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मामूली रूप से बढ़ी। इसमें 37 रुपये की मजबूती देखने को मिली और यह 52,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये में रिकॉर्ड गिरावट की खबर में सोने में मामूली बढ़त दिखी। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,263 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमतों में मजबूती आई है। शुक्रवार को चांदी 311 रुपये मजबूत होकर 62,022 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। पिछले सेशन में यह 61,711 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
बाजार में रुपया शुकवार को कमजोर होकर अब तक के सबसे निचले स्तर 82.33 के लेवल पर पहुंच गया। इसमें 16 पैसे की गिरावट दिखी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1711.16 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 20.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का मानना है कि सोने की मांग बढ़ने और रुपये में गिरावट के बीच बाजार में धातु के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।