फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 07 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सोने में 37 रुपये की मामूली बढ़त, चांदी 311 रुपये मजबूत हुई

Fri, 07 Oct 2022 04:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 07 Oct 2022 04:09 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: साेना शुक्रवार को 37 रुपये की तेजी के साथ 52,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 311 रुपये मजबूत होकर 62,022 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 07 2022
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मामूली रूप से बढ़ी। इसमें 37 रुपये की मजबूती देखने को मिली और यह 52,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये में रिकॉर्ड गिरावट की खबर में सोने में मामूली बढ़त दिखी। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,263 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में मजबूती आई है। शुक्रवार को चांदी 311 रुपये मजबूत होकर 62,022 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। पिछले सेशन में यह 61,711 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। 

विज्ञापन

बाजार में रुपया शुकवार को कमजोर होकर अब तक के सबसे निचले स्तर 82.33 के लेवल पर पहुंच गया। इसमें 16 पैसे की गिरावट दिखी।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1711.16 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 20.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का मानना है कि सोने की मांग बढ़ने और रुपये में गिरावट के बीच बाजार में धातु के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed