फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today july 25 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सोना कमजोर, चांदी में 1,331 रुपये की गिरावट

Mon, 25 Jul 2022 06:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 25 Jul 2022 06:14 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,726.80 डॉलर प्रति औंस की दर के साथ स्थिर है। वहीं, चांदी बिना किसी घटबढ़ के 18.62 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today july 25 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 51,145 रुपये प्रति दस ग्राम आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से यह जानकारी दी गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


वहीं चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमतें 1,331 रुपये गिरकर 54,351 रुपये पर आ गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी के भाव 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे। 
विज्ञापन


वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,726.80 डॉलर प्रति औंस की दर के साथ स्थिर है। वहीं, चांदी बिना किसी घटबढ़ के 18.62 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय  बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर जान सकते हैं सोने-चांदी के भाव 

आप देश में साेने-चांदी का भाव अपने मोबाइल से महज एक मिस्ड कॉल कर जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल करने के थोड़ी देर के भीतर आपके नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सोने-चांदी के ताजा भाव मिल जाएंगे। इसके अलावे, आप ibjarates.com पर जाकर भी सोने-चांदी की दरों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed