फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banks will be closed for four days from September 26 in India

तीन दिन में निपटा लें काम, 26 सितंबर से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Mon, 23 Sep 2019 02:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 23 Sep 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for four days from September 26 in India
बैंक

बैंकों से जुड़ा कोई कामकाज हो तो सोमवार (23 सितंबर) को शुरू हो रहे सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में ही निपटा लीजिए, क्योंकि 26 सितंबर से चार दिन तक बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। इनमें से दो दिन बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल रहेगी, जबकि दो दिन शनिवार और रविवार का अवकाश होगा। दरअसल, सरकारी बैंकों की विलय प्रक्रिया के खिलाफ बैंकिंग कर्मचारी और अधिकारी लामबंद हो रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन का कहना है कि हम सरकार के विलय के कदमों का विरोध करते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके तहत 26 (बृहस्पतिवार) और 27 (शुक्रवार) सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इन दोनों दिनों में सरकारी बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा और सभी तरह की ग्राहक सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को महीने का आखिरी शनिवार होने और 29 सितंबर को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। 30 सितंबर को भी बैंकों का अर्द्धवार्षिक समापन होगा, लेकिन इस दौरान ग्राहक सेवाएं बहाल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम और चेक में होगी परेशानी

लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से एटीएम से धन निकासी भी प्रभावित हो सकती है। एटीएम में दो दिन के लिए रिजर्व कैश होता है, लेकिन इसके बाद नकद निकासी में परेशानी आ सकती है। इसी तरह, चेक क्लीयर होने में भी 8 दिन लग सकते हैं। अगर आप 25 को बैंक में चेक डालेंगे, तो वह 30 को खुलेगा और 1 अक्तूबर के बाद 2 को फिर गांधी की जयंती की छुट्टी होगी जिससे खाते में पैसे 3 अक्तूबर तक आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed