सस्ता हो जाएगा आईफोन, अगले महीनें से बंगलूरू में शुरू होगी असेंबलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी दिग्गज कंपनी ऐपल अप्रैल से बंगलूरू में आईफोन का निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि कंपनी अपने आईफोन के निर्माण कार्य एक महीने के अंदर शुरू कर देगी।
खड़गे ने बताया कि 'महीने भर से कम समय में ऐपल अपनी निर्माण इकाई को बंगलूरू में शुरू कर यहां के कारखानों में आईफोन असेंबलिंग का काम शुरू कर देगी। ऐपल के लिए ओरिजनल इक्विपमेंट बनाने वाली ताइवान की कंपनी विस्ट्रन उसका साथ देगी।'
आईफोन के दामों में कमी आएगी
उन्होंने आगे कहा कि भारत में आईफोन का निर्माण होने से आईफोन के दामों में कमी आएगी और इसके जरिए ऐपल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पैठ जमाने में भी कामयाब होगी।
खड़गे ने कहा कि अपने यहां माहौल को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है। बता दें कि कंपनी केंद्र सरकार से कारखानों के निर्माण के लिए टैक्स में अनुदान की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र पहले ही उनकी मांगों को मानने से मना कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि भारत ऐसा तीसरा देश होगा जहां ऐपल आईफोन को असेंबल किया जाएगा। वहीं, माना जा रहा है कि ऐपल के इस फैसले से मेक इन इंडिया को भी गति मिलेगी।