फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amul milk price hike by Rs 2/litre from the night of 3rd march

बढ़ गया जेब पर बोझ, आज रात से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा अमूल दूध

Fri, 03 Mar 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 03 Mar 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Amul milk price hike by Rs 2/litre from the night of 3rd march
दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी

अब इस गर्मी में डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में बढ़ोत्तरी से गर्मी और बढ़ेगी। शनिवार की सुबह चाय की चुस्की आपके लिए महंगी साबित होगी। आज रात से अमूल दूध के लिए पूरे देश में दो रुपये प्रति किलो ज्यादा चुकाना होगा।

विज्ञापन


गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फांउडेशन ने पनीर, मक्खन, डेयरी व्हाइटनर, बटरमिल्क और आइसक्रीम की पहले ही कीमतें बढ़ा दी थीं। जीजीएमएमएफ के मैनेजिंग डाइरेक्टर आरएस सोढ़ी ने कीमतों में बदलाव से पहले कहा था कि "2014 के बाद से दूध को छोड़कर सभी डेयरी उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी रही थीं।
विज्ञापन


पिछले दो से तीन महीनों में डेयरी उत्पादों जिनमें, मक्खन, घी, डेयरी व्हाइटनर, बटरमिल्क और आईसक्रीम की कीमतों में हमने मामूली बढ़ोत्तरी पहले ही कर दी है।"हम किसानों से इसकी खरीद ज्यादा कीमत में कर रहे थे। इसलिए हम दूध के दामों में बढ़ोत्तरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वेरिएन्ट पर आज रात से कीमतें लागू

Amul milk price hike by Rs 2/litre from the night of 3rd march

आज रात से अमूल के सभी छह अलग-अलग वेरिएन्ट दूध पर बढ़ी हुई कीमतें लागू होंगी। अमूल ने जून 2016 में पूरे देश में 2 रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया था।

सोढ़ी ने कहा कि पशुओं के चारे में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। हम किसानों को अच्छी कीमत चुका रहे हैं।

पनीर पर पिछली जुलाई से ही 10 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिया गया है। 200 ग्राम का चीज स्लाइस पैकेट जो 112 रुपये में मिलता था वो अब 115 रुपये में मिल रहा है।

इन प्रोडक्ट्स की कीमतें कुछ वक्त पहले ही बढ़ाई गई थीं

Amul milk price hike by Rs 2/litre from the night of 3rd march

मक्खन पर भी 20 रूपये प्रति किलो पहले ही बढ़ा दिया गया है। 100 ग्राम का मक्खन का पैकेट जो 42 रुपये में मिलता था, अब वो 44 रुपये में मिल रहा है।

जनवरी की शुरूआत से ही अमूल ने घी, बटरमिल्क, डेयरी व्हाइटनर, आइसक्रीम की कीमतें बढ़ाई थीं। 500 एमएल का घी का पाउच अब 220 की जगह 225 रुपये का मिल रहा है, वहीं 200 एमएल का बटरमिल्क (टेट्रा पैक) 10 रुपये की जगह 12 किया गया।

वहीं डेयरी व्हाइटनर की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई थी। जनवरी से 500 ग्राम का पैकेट 173 की जगह 178 की कीमत में बिक रहा है। पूरे देश में 17 संबद्ध जिलों में डेयरी यूनियन अमूल 210 लाख लीटर प्रति दिन दूध का उत्पादन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed