{"_id":"5d838c3f8ebc3e93cb764d1e","slug":"america-can-help-in-supply-of-oil-and-gas-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को तेल और गैस की आपूर्ति में मदद कर सकता है अमेरिका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत को तेल और गैस की आपूर्ति में मदद कर सकता है अमेरिका
Thu, 19 Sep 2019 07:45 PM IST
Trainee Trainee
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : फाइल फोटो
सऊदी अरामको के तेल संयंत्र पर ड्रोन हमले के बाद दुनियाभर में तेल की आपूर्ति में कमी और दामों में तेजी आ रही थी। लेकिन भारत के लिए राहत की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका की तरफ से तेल और गैस की आपूर्ति में मदद की पेशकश की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा के दौरान आपूर्ति से जुड़े विवरण पर विस्तार चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर से हो रही है। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में भारतीय उद्योगपति भी शामिल होंगे। इसमें पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर की तेल कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच तेल को लेकर कोई समझौता हो।
विज्ञापन