{"_id":"5b30888f4f1c1bca228b76d2","slug":"air-india-s-new-delhi-tel-aviv-flights-daily-service-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी एयर इंडिया की दैनिक दिल्ली-तेल अवीव उड़ानें","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जल्द शुरू होगी एयर इंडिया की दैनिक दिल्ली-तेल अवीव उड़ानें
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया दिल्ली से तेल अवीव के बीच नॉन स्टॉप उड़ानें जल्द ही रोजाना आधार पर संचालित करेगी। अभी कंपनी इस मार्ग पर सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित कर रही हैं। इस हवाई मार्ग में 80 फीसदी से अधिक सीटों के भरने से उत्साहित कंपनी ने दैनिक उड़ान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यह बात विमानन कंपनी के एक सूत्र ने कही। उन्होंने आगे कहा कि इस सेवा की सफलता भारत व इजराइल के राजनायिक संबंधों में मजबूती और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ने का प्रमाण है। हम सेवा को सप्ताह में तीन दिन से बढ़कर हर रोज होने की घोषणा करने से पहले कुछ अंतिम काम को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन