फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Air India 20 planes shut off due to lack of funds

फंड की कमी से एयर इंडिया के 20 विमानों का परिचालन बंद, बढ़ सकता है संकट

Thu, 02 May 2019 05:25 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 02 May 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
Air India 20 planes shut off due to lack of funds
air india - फोटो : PTI
कर्ज में डूबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को अपने 127 विमानों के बेड़े में 20 विमानों का परिचालन मजबूरन बंद करना पड़ा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी के पास इन विमानों के इंजन को बदलने के लिए फंड नहीं है। कंपनी को इन विमानों के नए इंजन के लिए कम-से-कम 1,500 करोड़ रुपये की जरूरत है। फिलहाल कहीं से फंड मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में इन विमानों के उड़ान पर संशय है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हमारे कुल बेड़े के 16 फीसदी यानी 20 विमान इंजन संबंधी दिक्कतों के कारण पिछले कुछ महीने से परिचालन से बाहर हैं। इन विमानों में 14 एयरबस ए320, चार बी787-800 (ड्रीमलाइनर) और शेष दो बी777 हैं। अधिकारी के मुताबिक, एयरलाइन पिछले साल से नए इंजन के साथ उन विमानों को परिचालन में लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन फंड की कमी के कारण अक्तूबर से पहले इनके उड़ान भरने की संभावना कम है। कंपनी के 127 विमानों के बेड़े में 45 बोइंग विमान और शेष नैरो बॉडी वाले विमान एयरबस ए-320 हैं। 
विज्ञापन


पहले भी 19 विमान परिचालन से बाहर थे

पिछले साल अगस्त में एयरलाइन के पायलटों के एक संगठन आईसीपीए (इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन) ने आरोप लगाया था कि कंपनी के 19 विमान कलपुर्जों के अभाव में परिचालन से बाहर हैं। इससे एयरलाइन को नुकसान हो रहा है। हालांकि, तत्कालीन चेयरमैन प्रदीप सिंह खरोला ने कहा था कि नियमित रखरखाव के लिहाज से ये विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। खरोला अब विमानन सचिव हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि एयरलाइन जेट एयरवेज के 200 केबिन क्रू की नियुक्ति की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed