{"_id":"5847eecf4f1c1be3594493d6","slug":"90-000-return-in-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल पहले टॉफी के बराबर थी शेयर की कीमत, अब 90 हजार प्रतिशत मिला रिटर्न","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
10 साल पहले टॉफी के बराबर थी शेयर की कीमत, अब 90 हजार प्रतिशत मिला रिटर्न
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान जब भी निवेश करता है तो उसका मकसद ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हासिल करना होता है। अगर कोई टॉफी की कीमत के शेयर में निवेश करे और उसे 90 हजार प्रतिशत अधिक रिटर्न मिल जाए, तो उसे लॉटरी लगना ही कहा जाएगा।
विज्ञापन
शायद आपको यकीन न हो, लेकिन शेयरों की कीमत के एक विश्लेषण में सामने आया है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 5 शेयरों की कीमत दिसंबर 2006 के मुकाबले अब तक 91 हजार प्रतिशत बढ़ गई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इन 10 सालों में सिंफनी के शेयरों में हुई। 5 दिसबंर को इनके दाम 90,677% बढ़कर 1,180 रुपये प्रति शेयर हो गई। 29 दिसंबर, 2006 को सिंफनी के शेयर के दाम 1.30 रुपये की टॉफी के बराबर थी।
विज्ञापन
जिन लोगों ने दिसंबर 2006 में सिंफनी के इन शेयरों में 10,000 रुपये निवेश किए होंगे अब उनके पास 90.77 लाख रुपया होगा। इन शेयरों में बढ़ोतरी से अब वे लोग 3 बीएचके फ्लैट खरीद सकते हैं।