फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   9 government banks submits improvement plan to central

नौ सरकारी बैंकों ने केंद्र को सौंपी सुधार योजना

Sat, 02 Jun 2018 08:50 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
9 government banks submits improvement plan to central

खस्ता वित्तीय हालत के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की निगरानी सूची में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के लगभग नौ बैंकों ने केंद्र सरकार को दो साल की सुधार योजना सौंपी है, जिसमें सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने तथा कॉरपोरेट लोन बुक में कटौती का प्रस्ताव रखा गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने आरबीआई की निगरानी सूची में शामिल 11 सरकारी बैंकों से अपनी वित्तीय हालत को मजबूत करने तथा आरबीआई के पूंजी पर्याप्तता मानदंड को पूरा करने के लिए एक योजना के साथ आने को कहा था। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ बैंकों ने पहले ही वित्तीय सेवा विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के तहत 11 बैंकों में देना बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।
विज्ञापन


पीसीए के तहत, बैंकों के लाभांश के वितरण तथा मुनाफे के भुगतान पर रोक लगाई जाती है। बैंक के मालिकों को बैंक में और पूंजी डालने के लिए कहा जा सकता है। इसके अलावा, बैंकों के अपने शाखा नेटवर्क के विस्तार पर रोक लगाई जा सकती है तथा उच्च प्रोविजन बरकरार रखने की जरूरत पर जोर दिया जाता है। प्रबंधन पर होने वाले खर्च तथा निदेशकों के शुल्क पर भी एक सीमा लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैंकों द्वारा पेश की गई सुधार योजना में कॉस्ट कटिंग, शाखाओं के आकार को कम करना, विदेशी शाखाओं को बंद करना, कॉरपोरेट लोन बुक में कटौती करने के साथ ही जोखिम वाली परिसंपत्तियों को अन्य बैंकों को बेचना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed