फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   You would not have seen such a unique wedding police also joined the band and procession Video Viral

Viral Video: नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी शादी, बैंड-बाजा और बारात के साथ पुलिस भी हुई शामिल, दूल्हा-दुल्हन भी खुश

Mon, 15 Sep 2025 03:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन और पूरा मोहल्ला मिलकर खूब नाच-गाना कर रहे हैं। मंदिर में बाकायदा शादी के सीन भी दिखाई देते हैं। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर शादी के बाद दोनों ने साथ मिलकर नाचते हुए इस खास पल का जश्न मनाया।

विज्ञापन
You would not have seen such a unique wedding police also joined the band and procession Video Viral
नहीं देखी होगी ऐसी शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @rohit_seth_13

विस्तार

प्यार और शादी को लेकर अक्सर समाज में कई तरह की बातें होती हैं। खासकर जब बात लव मैरिज की हो तो माना जाता है कि लोग तुरंत विरोध करने लगते हैं। अक्सर परिवार, रिश्तेदार और समाज ही प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी किया और खुश भी कर दिया। वजह ये है कि इस शादी में न तो समाज ने कोई विरोध किया और न ही पुलिस ने रोक-टोक की। बल्कि शादी में पुलिस भी मौजूद रही और मोहल्ले के लोग भी जमकर शामिल हुए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन और पूरा मोहल्ला मिलकर खूब नाच-गाना कर रहे हैं। मंदिर में बाकायदा शादी के सीन भी दिखाई देते हैं। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर शादी के बाद दोनों ने साथ मिलकर नाचते हुए इस खास पल का जश्न मनाया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rohit_seth_13 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में सबसे पहले कुछ लड़के पुलिस की गाड़ी के पीछे बाइक से आते हुए नजर आते हैं। ये लड़के शायद दूल्हे के दोस्त लगते हैं। सभी मिलकर बारात के साथ मोहल्ले में मंदिर के पास पहुंचते हैं। वहां बैंड-बाजे की धुन बज रही होती है और बारातियों का जोश देखने लायक होता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit Pushpad (@rohit_seth_13)

विज्ञापन
विज्ञापन



बिना विरोध के ही हुई शादी
जैसे ही दूल्हा और दुल्हन मंदिर में पहुंचते हैं, परिवार और मोहल्ले के लोग सबके सामने उनकी शादी कराते हैं। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और शादी के सारे रीति-रिवाज पूरे किए जाते हैं। इसी दौरान मंदिर के बाहर बारातियों का नाच-गाना चलता रहता है। माहौल बिल्कुल नॉर्मल शादी जैसा ही होता है, फर्क सिर्फ इतना कि यह एक लव मैरिज थी, जिसमें सबकी सहमति और मौजूदगी रही। वीडियो के अंत में नवविवाहित कपल ने भी जमकर डांस किया। उन्हें देखकर बाकी लोग भी और ज्यादा उत्साहित हो गए। शादी के बाद दुल्हन को पूरे सम्मान के साथ ससुराल भी लाया गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अब तक इसे दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ढेर सारे लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा,“आज के टाइम में अच्छा काम हुआ है, नाचो रे।” दूसरे ने लिखा, “हम तो दूसरों की खुशी में खुश हो जाते हैं।” तीसरे यूजर ने दूल्हे की तारीफ करते हुए लिखा, “भाई, आज तूने साबित कर दिया कि तू शेर का बच्चा है। बहुत-बहुत बधाई।” चौथे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ढोल वाले की तो खुशी अलग ही नजर आ रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed