फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के सदमे से अबतक नहीं उबरे राहुल, जब विश्व कप से हुई थी शर्मनाक विदाई

Sat, 25 Apr 2020 11:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Apr 2020 11:24 PM IST
सार

k

विज्ञापन
World Cup Semifinal Loss To New Zealand Still Haunts Us Says Kl Rahul
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि विश्व कप के ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार उनके और टीम के दूसरे खिलाड़ियों को अब भी परेशान करती है। राहुल ने एक चैट शो में कहा कि अगर उन्हें अपनी जिंदगी के किसी एक मैच का नतीजा बदलने का मौका मिला तो वह निश्चित रूप से 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल होगा।
World Cup Semifinal Loss To New Zealand Still Haunts Us Says Kl Rahul
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि यह विश्व कप का सेमीफाइनल मैच होगा। मुझे लगता है हम में से ज्यादातर लोग अब भी उस हार से नहीं उबर नहीं पाए हैं। हमें वह हार अब भी परेशान करती है। उन्होंने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता कि सीनियर खिलाड़ियों ने क्या महसूस किया होगा। जब हमें पता होता है कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तो ऐसा नतीजा देखना और कठिन हो जाता है। मैं अब भी उस बुरे सपने को देखकर कभी-कभी जाग जाता हूं।

World Cup Semifinal Loss To New Zealand Still Haunts Us Says Kl Rahul
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

भारतीय टीम ने 2019 विश्व कप के ग्रुप चरण में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम मेजबान इंग्लैंड के अलावा लीग चरण के अपने सभी मुकाबले जीतने में सफल रही थी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में टूर्नामेंट की उपविजेता न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup Semifinal Loss To New Zealand Still Haunts Us Says Kl Rahul
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

अन्य क्रिकेटरों की तरह राहुल भी कोविड-19 महामारी के कारण खेल से मिले विश्राम का लुत्फ उठा रहे है। इस दौरान वह अपने पुराने वीडियो देखकर अपने खेल की समीक्षा कर रहे है। उन्होंने कहा कि अपने बारे में बात करूं तो मैं घर में ही खुद पर काम कर रहा हूं। मैं अपने पुराने वीडियो देख रहा हूं। इसमें यह पता चल रहा कि मैं कहा सही था और कहां सुधार की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed