फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेड गोल्ड': दुनिया का सबसे महंगा मसाला, एक किलो तो शायद ही खरीद पाता होगा कोई

Fri, 19 Jun 2020 02:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Jun 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Worlds most expensive spice saffron Interesting facts
दुनिया का सबसे महंगा मसाला - फोटो : Pixabay

दुनिया में एक से बढ़कर एक मसाले हैं, जो अपने स्वाद की वजह से जाने जाते हैं, लेकिन एक ऐसा मसाला भी है, जो अपनी कीमत की वजह से मशहूर है। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहा जाता है। इस मसाले के पौधे को भी दुनिया का सबसे महंगा पौधा कहा जाता है। इसे उगाने वाले प्रमुख देशों में भारत समेत फ्रांस, स्पेन, ईरान, इटली, ग्रीस, जर्मनी, जापान, रूस, ऑस्ट्रिया, तुर्किस्तान, चीन, पाकिस्तान और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। भारत में इसकी खेती जम्मू के किश्तवाड़ और जन्नत-ए-कश्मीर के पामपुर (पंपोर) के सीमित क्षेत्रों में अधिक की जाती है। 

Worlds most expensive spice saffron Interesting facts
केसर - फोटो : Pixabay

दुनिया के इस सबसे महंगे मसाले का नाम है केसर, जिसे अंग्रेजी में सैफ्रन कहा जाता है। बाजार में केसर की कीमत ढाई लाख रुपये से तीन लाख रुपये प्रति किलो के बीच है। केसर के महंगा होने की वजह ये है कि इसके डेढ़ लाख फूलों से लगभग एक किलो सूखा केसर ही प्राप्त होता है। 

Worlds most expensive spice saffron Interesting facts
केसर के फूल - फोटो : Pixabay

सोने की तरह महंगा होने की वजह से केसर को 'रेड गोल्ड' भी कहा जाता है। माना जाता है कि आज से करीब 2300 साल पहले ग्रीस (यूनान) में सबसे पहले सिकंदर महान की सेना ने इसकी खेती की थी। कहा जाता है कि मिस्र की रहस्यमय रानी के तौर पर मशहूर क्लियोपेट्रा भी अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए केसर का इस्तेमाल करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds most expensive spice saffron Interesting facts
केसर के फूल - फोटो : Pixabay

हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि केसर की उत्पत्ति दक्षिणी यूरोप के देश स्पेन में हुई है। आज दुनिया में सबसे ज्यादा केसर की खेती स्पेन में ही होती है। केसर के फूलों की खुश्बू इतनी तेज होती है कि आसपास के इलाके महक उठते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर फूल में केवल तीन ही केसर पाए जाते हैं। 

विज्ञापन
Worlds most expensive spice saffron Interesting facts
केसर - फोटो : Pixabay

वैसे तो केसर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक नुस्खों में, खाद्य व्यंजनों में और देव पूजा में तो होता ही था, लेकिन अब पान मसालों और गुटखों में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है। केसर को रक्तशोधक, निम्न रक्तचाप को ठीक करने वाली और कफ नाशक भी माना जाता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल चिकित्सा से लेकर जड़ी-बूटियों तक में किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed