{"_id":"5eec77fe8ebc3e42c701e884","slug":"pakistan-got-it-totally-wrong-against-india-in-2019-world-cup-says-former-captain-waqar-younis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में भारत के खिलाफ गलती दोहराता है पाकिस्तान, 2019 में भी कर बैठा था यही चूक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप में भारत के खिलाफ गलती दोहराता है पाकिस्तान, 2019 में भी कर बैठा था यही चूक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच वकार युनिस ने कहा कि पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वन-डे विश्व कप में उनकी राष्ट्रीय टीम ने भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को कम आंकने की गलती की, जिसका खामियाजा उन्हें बड़े अंतर से मैच गंवा कर भुगतना पड़ा।
2 of 9
भारत vs पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 16 जून 2019 को खेले गए इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुइस प्रणाली से पाकिस्तान को 89 रन से करारी शिकस्त दी थी। वकार ने 'ग्लोफैंस' के आधिकारिक ट्विटर हैडल से कहा कि पाकिस्तान को लगा था कि वह पहले गेंदबाजी कर भारतीय शीर्षक्रम को सस्ते में निपटा देगा, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ जाएगी, लेकिन भारत के पास शीर्षक्रम में शानदार बल्लेबाज थे।
3 of 9
भारत vs पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है पाकिस्तान ने उस मैच में टॉस जीत कर गेंदबाजी का करने का गलत फैसला कर लिया था। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि शुरूआत में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और टीम भारत के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज कर दबाव बना लेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'भारत के पास शानदार सलामी बल्लेबाज थे। पिच और परिस्थितियों ने भी तेज गेंदबाजों का साथ नहीं दिया और भारतीय बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। भारत ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसे हासिल करना पाकिस्तान के लिए काफी मुश्किल हो गया।'
विज्ञापन
5 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
भारत ने रोहित शर्मा की 113 गेंद में 140 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 336 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को बारिश से प्रभावित मैच में 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बनाने दिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।