कुत्ता कर रहा है विकलांगों की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के इस कलयुगी जमाने में जहां एक भाई दूसरे भाई की मदद नहीं करता। वहीं एक विकलांगों का सहारा बन रहा है। जी हां मगली नाम का यह कुत्ता जिसे दुनिया के सबसे बदसूरत कुत्ते का खिताब मिल चुका है। आज वही दुनिया भर में वाहवाही लूट रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस कुत्ते को इस सप्ताह लंदन के एक पेट शो में सबसे बहादुर कुत्ते का अवार्ड दिया गया। यह कुत्ता एक ब्रिटिश संस्था थीरेपी डॉग नेशनवाउड से जुड़ा हुआ है। इस कुत्ते के मालिक बेव निकोलसन बताते हैं कि यह बहुत ही समझदार कुत्ता है।
इसको सब पता होता है कि लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना है। अंधे व्यक्ति को देखकर ये शांति से खड़ा हो जाता है और खुद को ढूढने देता है। किसी के दुखी होने पर अपने शरीर को उस पर धक्का देने लगता है। बेव मगली पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।