Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   women painted cucumber in chemical water video goes viral Katihar railway station

Viral Video: रेलवे स्टेशन वाले ताजे खीरों का सच देख घूम जाएगा सिर, लोग बोले- हो कार्रवाई

Fri, 08 May 2026 01:43 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 08 May 2026 01:43 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्लेटफॉर्म पर बेठकर खीरे को हरे रंग में रंगती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये खीरे असल में सड़े या पीले पड़ चुके थे, जिन्हें बाहर से चमकदार और ताजा दिखाने के लिए रंग या केमिकल में डुबोकर तैयार किया जा रहा था। 

विज्ञापन
women painted cucumber in chemical water video goes viral Katihar railway station
वायरल वीडियो - फोटो : X@ChapraZila

विस्तार

Women Painted Cucumber in Chemical: कटिहार रेलवे जंक्शन का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के भरोसे और सेहत, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले ताजे फल-सब्जियां यात्रियों के लिए राहत का साधन होते हैं, लेकिन इस बार जो सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्लेटफॉर्म पर बेठकर खीरे को हरे रंग में रंगती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये खीरे असल में सड़े या पीले पड़ चुके थे, जिन्हें बाहर से चमकदार और ताजा दिखाने के लिए रंग या केमिकल में डुबोकर तैयार किया जा रहा था। यानी जो दिख रहा है, वो सच नहीं और यही बात लोगों को सबसे ज्यादा बेचैन कर रही है।
विज्ञापन


यह वीडियो X पर @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद देखते ही देखते इसने हजारों लोगों का ध्यान खींच लिया। यूजर्स ने इस हरकत को “धीमा जहर” तक बता दिया। कमेंट्स की बाढ़ आ गई, किसी ने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता जताई, तो किसी ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “अगर यही हमारे खाने में मिल रहा है, तो हम सुरक्षित कैसे हैं?”
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो
 

भारतीय रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी प्रतिक्रिया दी। X पर ही @RailwaySeva के जरिए बताया गया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि कटिहार जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है, जहां हर दिन हजारों यात्री गुजरते हैं और प्लेटफॉर्म पर फल-सब्जी विक्रेताओं की भरमार रहती है।

विशेषज्ञों की मानें तो सब्जियों पर इस तरह के सिंथेटिक रंग या केमिकल का इस्तेमाल बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं, एलर्जी, और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। यह घटना सिर्फ एक स्टेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में खाद्य सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Viral: श्रीलंका से भारत तैरकर आया बेंगलुरु का ये कपल, 32 किलोमीटर का रास्ता किया 10 घंटे में पूरा
Viral Video: गधे पर बैठकर बारात लेकर निकला दूल्हा, अगले ही पल में जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed