फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru Couple Creates History Swims From Sri Lanka To India In 10 Hours 45 Mins

Viral: श्रीलंका से भारत तैरकर आया बेंगलुरु का ये कपल, 32 किलोमीटर का रास्ता किया 10 घंटे में पूरा

Fri, 08 May 2026 12:06 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 08 May 2026 12:06 PM IST
सार

Bengaluru Couple Creates History: इस साहसी कपल ने श्रीलंका से भारत तक फैली करीब 32 किलोमीटर की समुद्री दूरी को तैरकर पार कर लिया। यह सफर आसान नहीं था, तेज धाराएं, उठती-गिरती लहरें और शरीर को तोड़ देने वाली थकान के बीच उन्होंने 10 घंटे 45 मिनट तक लगातार पानी में खुद को बनाए रखा।

विज्ञापन
Bengaluru Couple Creates History Swims From Sri Lanka To India In 10 Hours 45 Mins
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/our.life.in.miles

विस्तार

Bengaluru couple swims from Sri Lanka to India: समंदर को अक्सर लोग दूर से निहारना ही पसंद करते हैं। उसकी लहरों की ताकत से हर कोई कांपता है, इसमें उतरने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सिर्फ सपने नहीं देखते, उन्हें सच करने के लिए लहरों से भी टकरा जाते हैं। बेंगलुरु के दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया, जिसने हर किसी को चौंका दिया।

विज्ञापन


इस साहसी कपल ने श्रीलंका से भारत तक फैली करीब 32 किलोमीटर की समुद्री दूरी को तैरकर पार कर लिया। यह सफर आसान नहीं था, तेज धाराएं, उठती-गिरती लहरें और शरीर को तोड़ देने वाली थकान के बीच उन्होंने 10 घंटे 45 मिनट तक लगातार पानी में खुद को बनाए रखा। यह केवल एक तैराकी नहीं, बल्कि जज्बे और जुनून की असली परीक्षा थी, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से पास किया।
विज्ञापन


दानिश और वृषाली ने अपनी यह चुनौती श्रीलंका के तलाईमन्नार से शुरू की और भारत के धनुषकोडी तक इसे पूरा किया। खास बात यह रही कि उनका यह रूट ऐतिहासिक राम सेतु के आसपास से होकर गुजरा, जो भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनकी यह यात्रा सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इतिहास और परंपरा से जुड़ी एक खास कहानी भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण समुद्री रास्ता
खुले समुद्र में तैरना किसी स्विमिंग पूल या प्रतियोगिता जैसा बिल्कुल नहीं होता। यहां हर पल हालात बदल सकते हैं, कभी लहरें उफान पर होती हैं, तो कभी धाराएं दिशा बदल देती हैं। ऐसे में लगातार घंटों तक तैरते रहना मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन इस कपल ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया और बिना रुके अपनी मंजिल तक पहुंच गए।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
इस पूरे सफर के दौरान उनके साथ एक सपोर्ट टीम, पैरामेडिक्स और तटरक्षक दल मौजूद था, जो हर पल उनकी सुरक्षा पर नजर रखे हुए थे। जब वे आखिरकार तट पर पहुंचे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब वे घंटों बिना अलार्म के सोना चाहते हैं।


देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Vrushali & Danish | Fit Couple • Sea Swimmers • Triathletes (@our.life.in.miles)




उनकी इस कामयाबी को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिली। लोगों ने इसे साहस और समर्पण की मिसाल बताया, तो कईयों ने इसे लगभग नामुमकिन करार दिया। यह पहल मणिपाल हॉस्पिटल्स के सहयोग से आयोजित की गई थी। दानिश और वृषाली की यह उपलब्धि सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लहर रास्ता नहीं रोक सकती। 

Viral Video: छोटे बच्चे ने नदी में फेंका जाल, अगले ही पल जो हुए देखकर सहम जाएंगे लोग
Blue Moon: साल 2026 का खास खगोलीय नजारा, जानें कब दिखेगा ब्लू मून और क्या है इसका सच?
Snail Race: इस शहर में होती है घोंघों की रेस, धीमी जिंदगी का जश्न मनाते हैं यहां के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed