फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman rides scooty on foot overbridge video viral news in hindi

फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चढ़ाकर निकली महिला, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा

Mon, 28 Sep 2026 03:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 28 Sep 2026 03:12 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक स्कूटी सवार महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फुट ओवरब्रिज पर से ही स्कूटी दौड़ाते हुए निकलती नजर आती है। 

विज्ञापन
Woman rides scooty on foot overbridge video viral news in hindi
फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी दौड़ाती महिला का वीडियो - फोटो : @Manoj_Indore

विस्तार

फुटओवर ब्रिज पर स्कूटी सवार महिला का वायरल वीडियो: फुट ओवरब्रिज पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया होता है, ताकि वे सड़क पर चल रहे ट्रैफिक से बचते हुए सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक स्कूटी सवार महिला फुट ओवरब्रिज पर ही स्कूटी दौड़ाती नजर आई। 
विज्ञापन



शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी पर सवार होकर फुट ओवरब्रिज के पास पहुंचती है। इसके बाद वह स्कूटी को उसी रास्ते की ओर मोड़ देती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पैदल यात्री सड़क पार करने के लिए करते हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला स्कूटी समेत फुट ओवरब्रिज पर चढ़ जाती है। इसके बाद महिला बिना रुके स्कूटी चलाते हुए फुट ओवरब्रिज को पार करती नजर आती है।




 

फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी दौड़ाती महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मैडम को RTO ने एक स्पेशल लाइसेंस दिया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। कैमरे में कैद हुआ यह नजारा लोगों को इसलिए भी हैरान कर रहा है, क्योंकि फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी ले जाना आम बात नहीं है।



वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में भी एक सवाल उठ रहा है- आखिर दीदी इतनी ऊंचाई तक स्कूटी लेकर पहुंचीं कैसे? वहीं लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- फुट ओवरब्रिज का नया इस्तेमाल। दूसरे शख्स ने लिखा- जहां रास्ता दिखे, वहीं स्कूटी चला दो।



वायरल वीडियो: पहली बार जयपुर मेट्रो में बैठी रूसी महिला, अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात



महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed