फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man pays double fare to female rapido rider and there was a heartwarming reason behind it viral video

महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

Mon, 28 Sep 2026 11:19 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 28 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक महिला रैपिडो राइडर का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स जबरदस्ती उसे 50 के बदले 100 रुपये देने की कोशिश करता है, लेकिन फिर जो हुआ वो आपका दिल छू लेगा। 

विज्ञापन
Man pays double fare to female rapido rider and there was a heartwarming reason behind it viral video
महिला रैपिडो राइडर का वीडियो - फोटो : @nishu_vlogs_1709

विस्तार

महिला रैपिडो राइडर का वायरल वीडियो: रैपिडो राइडर की जिंदगी बाहर से भले ही आसान नजर आए, लेकिन असल में इसमें काफी मेहनत और कई तरह की चुनौतियां होती हैं। राइडर को घंटों सड़क पर रहकर काम करना पड़ता है और उसकी कमाई राइड की संख्या, समय, लोकेशन और रोजमर्रा के खर्चों पर निर्भर करती है। रैपिडो पर राइड पूरी होने के बाद ग्राहक को आमतौर पर वही किराया देना होता है, जो ऐप पर दिखाया जाता है। राइडर भी ग्राहक से तय किराये से ज्यादा रकम की मांग नहीं कर सकता। ऐसे में अगर कोई ग्राहक अपनी मर्जी से अतिरिक्त पैसे देना चाहे, तो वह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला रैपिडो राइडर से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स 50 रुपये की जगह 100 रुपये देने की कोशिश करता नजर आ रहा है। महिला राइडर ज्यादा पैसे लेने से मना करती है, लेकिन इसके बाद शख्स जो करता है, उसने लोगों का दिल छू लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो में आप देखा सकते हैं कि, राइड पूरी होने के बाद ऐप पर किराया सिर्फ 44 रुपये आता है। लेकिन शख्स महिला रैपिडो राइडर को 100 रुपये देने पर अड़ जाता है। महिला राइडर बार-बार उसे सिर्फ 44 रुपये देने के लिए कहती है और अतिरिक्त पैसे लेने से इनकार करती है। इसके बावजूद शख्स 100 रुपये का नोट उसकी तरफ बढ़ाते हुए उसे पैसे रखने के लिए कहता है। महिला राइडर लगातार मना करती रहती है। इसी दौरान शख्स अपने इस व्यवहार की वजह बताता है। वह महिला राइडर से कहता है, बहन जी, मैं आपको अपनी बहन मानकर दे रहा हूं। अब बस रख लो इसे।

 


देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Nisha kashyap (@nishu_vlogs_1709)



शख्स की इंसानियत ने जीता महिला रैपिडो राइडर का दिल
शख्स की बात सुनकर मामला साफ हो जाता है कि वह अतिरिक्त पैसे किसी एहसान या दिखावे या गलत इरादे से नहीं, बल्कि उसे अपनी बहन समझकर देना चाहता था। आखिरकार महिला रैपिडो राइडर पैसे ले लेती है और शख्स को धन्यवाद कहते हुए उसका बैग वापस कर देती है।

 

 

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 
महिला रैपिडो राइडर के लिए शख्स की दरियादिली के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, वीडियो पुराना है, जो एकबार फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- लोग अच्छे भी होते हैं। वहीं दूसरी ओर वो रैपिडो वाले भी अपना दर्द बयां कर रहे हैं, जिनसे ग्राहक 1 रुपये भी वापस ले लेता है।




नई नवेली दुल्हन के डांस ने नम कर दीं सबकी आंखें, दिल छू लेगा वायरल वीडियो



धागे से उंगली में फंसी अंगूठी निकालने का अनोखा तरीका हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया जुगाड़ का ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed