वायरल वीडियो: पहली बार जयपुर मेट्रो में बैठी रूसी महिला, अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक रूसी महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पहली बार जयपुर मेट्रो में सफर करती नजर आ रही है। मेट्रो स्टेशन और प्लेटफॉर्म की व्यवस्था देखकर महिला इतनी प्रभावित हुई कि उसने जयपुर मेट्रो को 10 में से पूरे 10 नंबर दे दिए।
विस्तार
जयपुर मेट्रो वायरल वीडियो: जयपुर लंबे समय से विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के ऐतिहासिक किले-महल, खूबसूरत इमारतें, रंग-बिरंगे बाजार और पारंपरिक गलियां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन अब जयपुर मेट्रो भी विदेशी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रूसी महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पहली बार जयपुर मेट्रो में सफर करती दिखाई दे रही है। मेट्रो स्टेशन और प्लेटफॉर्म की व्यवस्था देखकर महिला काफी प्रभावित नजर आई। उसने अपने अनुभव को रेट करते हुए जयपुर मेट्रो को 10 में से पूरे 10 नंबर दे दिए।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में रूसी महिला जयपुर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद वह वहां मौजूद एक स्टाफ सदस्य से रास्ते को लेकर मदद लेती हैं और फिर प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ जाती हैं। इस दौरान वह मेट्रो स्टेशन के आसपास का माहौल भी कैमरे में रिकॉर्ड करती हैं। वह बताती हैं कि उन्हें उस मेट्रो स्टेशन तक जाना है, जो हवा महल के पास स्थित है।
महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो
प्लेटफॉर्म को दिए 10 में से पूरे 10 नंबर
इसके बाद वह स्टेशन पर अपने अनुभव को कैमरे के सामने साझा करती नजर आती हैं। स्टेशन की व्यवस्था देखकर महिला काफी खुश दिखाई देती हैं। वह प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए इसे 10 में से 10 नंबर देती हैं। इसके बाद महिला मेट्रो स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों को कैमरे में दिखाती हैं। वीडियो के एक हिस्से में तो वह जयपुर मेट्रो की तुलना दुबई मेट्रो से करती भी नजर आती हैं। वह कहती हैं, 'यह दुबई मेट्रो जैसी लगती है'।
यहां देखें वीडियो-
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
जयपुर मेट्रो स्टेशन से वायरल हो रहे रूसी महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, वीडियो पुराना है, जो एकबार फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसके सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने राजस्थान आने और जयपुर का अनुभव शेयर करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। दूसरे शख्स ने लिखा- जयपुर में आपका स्वागत है। वहीं कई यूजर्स ने अपने शहर की मेट्रो का भी जिक्र किया।
रूसी महिला का जयपुर मेट्रो अनुभव
जयपुर मेट्रो स्टेशन अपनी साफ-सफाई, आधुनिक सुविधाओं और शानदार व्यवस्थाओं के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। विदेशी पर्यटक अक्सर भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में नकारात्मक धारणा रखते हैं, लेकिन रूसी महिला का अनुभव इसके उलट रहा। वहीं जयपुर मेट्रो राजस्थान की राजधानी को आधुनिक परिवहन सुविधा दे रही है। साफ स्टेशन, समय की पाबंदी और आरामदायक सफर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो