फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman prepared the wedding bed for her brother in law not with flowers but with fruits video goes Viral

Viral Video: भाभी ने देवर के लिए फूलों से नहीं फलों से तैयार की सुहागरात की सेज, सेब, अंगूर से किया डेकोरेशन

Fri, 25 Apr 2025 12:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Apr 2025 12:01 PM IST
सार

क्या आपने कभी देखा है कि सुहागरात की सेज फूलों से नहीं बल्कि फलों से सजाया गया हो। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भाभी अपने देवर के लिए सुहागरात की सेज तैयार करती हैं, लेकिन फलों से नहीं, बल्कि फूलों से।

विज्ञापन
Woman prepared the wedding bed for her brother in law not with flowers but with fruits video goes Viral
फलों से सजाया गया सुहागरात की सेज - फोटो : इंस्टाग्राम @shaima_says

विस्तार

शादी के बाद की पहली रात, जिसे सुहागरात कहा जाता है, हर जोड़े के लिए खास होती है। यह दिन उन्हें एक नए सफर की शुरुआत का अहसास कराता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए न सिर्फ दूल्हा और दुल्हन, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी पूरी तरह से तैयार होते हैं। खासकर इस रात के लिए बिस्तर को सजाने की परंपरा है और इसे सजाने के लिए फूलों और लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि दोनों को इस नए जीवन का मजा मिले। हालांकि, क्या आपने कभी देखा है कि सुहागरात की सेज फूलों से नहीं बल्कि फलों से सजाया गया हो। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भाभी अपने देवर के लिए सुहागरात की सेज तैयार करती हैं, लेकिन फलों से नहीं, बल्कि फूलों से। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 हाल ही में एक ऐसा सुहागरात का बेड सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। दूल्हे की भाभी ने अपने देवर के लिए इस खास रात के बेड को सजाया। आमतौर पर, सुहागरात के बेड को फूलों से सजाया जाता है, लेकिन इस बार भाभी ने इसे एक अलग ही तरीके से सजाया। उन्होंने इस बेड को सीजनल फलों से सजाया। सेब, अंगूर जैसे फल फूलों की माला के साथ बेड पर लटक रहे थे। इस सजावट ने बेड को एक बाग की तरह बना दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by shaima says (@shaima_says)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। लोग इसे देखकर मजेदार कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "अब लगता है दूल्हा और दुल्हन पूरी रात फल ही खाएंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जहां हमारी सोच खत्म होती है, वहां इनकी सोच की शुरुआत होती है।" एक और यूजर ने कहा, "शायद लड़की की शादी किसी फल विक्रेता से हुई है।" एक और यूजर ने मजाक किया, "अब रात को अगर भूख लगे तो बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।" बहुत से यूजर्स ने हंसी के इमोजी भी शेयर किए।

सभी प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है शेयर
यह वीडियो अब बहुत वायरल हो चुका है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं और कमेंट्स कर रहे हैं। सुहागरात की इस अलग और अनोखी सजावट ने इंटरनेट पर हंसी का माहौल बना दिया है। यही नहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है और यूजर्स भी इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed