{"_id":"68c7fa848434a5d19d0d0efd","slug":"woman-loses-her-temper-beats-her-boss-sending-obscene-messages-and-molesting-her-viral-video-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महिला का गुस्सा फूटा, मालिक पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ के आरोप के बाद चप्पलों से की पिटाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महिला का गुस्सा फूटा, मालिक पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ के आरोप के बाद चप्पलों से की पिटाई
Mon, 15 Sep 2025 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:11 PM IST
सार
Viral Video: महिला का कहना है कि जब वह दुकान पर काम कर रही थी, तभी मालिक ने उसे फिर से अश्लील मैसेज भेजे। वह काफी समय से लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था।
विज्ञापन
लड़की ने कर दी दुकानदार की पिटाई
- फोटो : एक्स@nextminutenews7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे के कल्याण इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह मामला कोलसेवाड़ी इलाके का है, जहां एक महिला ने अपने ही मालिक को दुकान के अंदर चप्पलों से पीट दिया। वजह यह बताई गई है कि दुकान का मालिक उसे बार-बार अश्लील और गलत मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। महिला के गुस्से का यह रूप वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगों के मोबाइल में कैद हो गया, जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला का कहना है कि जब वह दुकान पर काम कर रही थी, तभी मालिक ने उसे फिर से अश्लील मैसेज भेजे। वह काफी समय से लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था। महिला ने बताया कि शुरुआत में उसने चुप रहने की कोशिश की, लेकिन जब बातें हद से आगे बढ़ने लगीं तो उसने सोचा कि अब और सहन नहीं किया जा सकता। इसी वजह से उसने गुस्से में मालिक का सामना किया और वहीं दुकान के अंदर ही उसे चप्पलों से मारना शुरू कर दिया।
बॉस को महिला ने चप्पलों से पीटा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला रोते हुए मालिक को चप्पलों से मार रही है। वह बार-बार कहती दिख रही है कि उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा था और अब वह चुप नहीं रहेगी। इस दौरान दुकान के अंदर और बाहर कई लोग मौजूद थे। कुछ लोग इस घटना को बस देखते रहे, तो वहीं कुछ ने मोबाइल निकालकर वीडियो बना लिया।
पिटाई देखते ही जुटी लोगों की भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का गुस्सा दुकान के मालिक पर फूट पड़ा और उन्होंने महिला का समर्थन करते हुए मालिक को तुरंत सजा देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने दुकान के मालिक को लड़की से माफी मांगने के लिए मजबूर किया। वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दुकान का मालिक महिला के पैरों में गिरकर उससे माफी मांग रहा है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। एक्स पर @nextminutenews7 नाम के पेज से इसे शेयर किया गया, जिसके बाद हजारों लोगों ने इसे देखा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर लोग महिला के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने बहुत सही किया। लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि केवल माफी से काम नहीं चलेगा, बल्कि दुकान के मालिक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे कोई और महिला इस तरह की परेशानी का सामना न करे।

A shocking video has emerged from the Kolsewadi neighborhood in Kalyan, Maharashtra, showing a young woman assaulting a shopkeeper with her slippers after he allegedly molested her while she was working in his store. #kalyan #Women #Molestation #ShopKeeper pic.twitter.com/JnZKQSN9GT
विज्ञापन विज्ञापन— NextMinute News (@nextminutenews7) September 13, 2025