फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman dancing on the rooftop to Mujhko Rana Ji Maaf Karna suddenly falls down Video goes Viral on Internet

Viral Video: ‘मुझको राणा जी माफ करना’ पर छत पर नाच रही थी महिला, अचानक गिरी नीचे फिर जो हुआ... देखें वीडियो

Fri, 07 Nov 2025 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Nov 2025 05:16 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि महिला पूरी तरह तैयार होकर छत पर खड़ी है। उसने अच्छे कपड़े पहने हैं, मेकअप किया है और मोबाइल कैमरा सामने सेट है। बैकग्राउंड में बज रहा है मशहूर गाना, “मुझको राणा जी माफ करना”।

विज्ञापन
Woman dancing on the rooftop to Mujhko Rana Ji Maaf Karna suddenly falls down Video goes Viral on Internet
रील बनाते हुए छत से गिरती है महिला - फोटो : एक्स@kushwahapremsi2

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कुछ ना कुछ ऐसा जरूर देखने को मिल जाता है, जो या तो हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है या फिर हैरान कर देता है। अब हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उन फनी वीडियोज में से एक है जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा। इसमें एक महिला बड़े ही जोश और आत्मविश्वास के साथ छत पर डांस शुरू करती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में जो होता है, वो पूरा इंटरनेट हिला देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि महिला पूरी तरह तैयार होकर छत पर खड़ी है। उसने अच्छे कपड़े पहने हैं, मेकअप किया है और मोबाइल कैमरा सामने सेट है। बैकग्राउंड में बज रहा है मशहूर गाना, “मुझको राणा जी माफ करना”। जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, महिला बड़े स्टाइल में डांस करने लगती है। उसके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर कोई भी कह देगा कि वह अपनी परफॉर्मेंस को वायरल कराने आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रील बनाते हुए छत से गिरती है महिला
लेकिन बस कुछ ही सेकंड में सीन पलट जाता है। महिला अभी दो-तीन स्टेप्स ही ले पाती है कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो धड़ाम से छत से नीचे जा गिरती है। कैमरा सबकुछ रिकॉर्ड करता रहता है और यही वीडियो अब लोगों के लिए हंसी का सबसे बड़ा डोज बन गया है। अब शुक्र ये रहा कि छत ज्यादा ऊंची नहीं थी, वरना बात गंभीर हो सकती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को हल्की-फुल्की चोट आई, लेकिन कोई बड़ी चोट नहीं लगी। जैसे ही वह नीचे गिरी, वहां मौजूद दूसरी महिला और एक बच्चा दौड़कर उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। दोनों उसे खींचकर ऊपर उठाने की कोशिश करते हैं और पूरा माहौल कुछ सेकंड के लिए अफरा-तफरी में बदल जाता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, बस फिर क्या था। मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने इस पर ऐसे-ऐसे फनी कमेंट्स किए कि हंसी रोकना मुश्किल हो गया। किसी ने लिखा, “राणा जी ने तो सच में माफ नहीं किया।” तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “राणा जी की जान छूटी, अब बारी अगली की।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “रील बनाने का भूत उतरा तो दर्द का एहसास हुआ होगा।” कुछ लोगों ने तो इसे “रील का नशा” बताते हुए कहा कि आजकल लोग इतने पागल हो गए हैं कि जगह, माहौल या खतरा। कुछ नहीं सोचते, बस कैमरा ऑन कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed