फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman carries 113 kg giant crocodile in arms video viral news in hindi

113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 29 Sep 2026 03:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 29 Sep 2026 03:39 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला एक विशालकाय और खूंखार मगरमच्छ को अपनी गोद में उठाकर ऐसे मजे से टहल रही है जैसे कोई छोटा बच्चा या पालतू बिल्ली हो। 

विज्ञापन
Woman carries 113 kg giant crocodile in arms video viral news in hindi
113 किलो के मगरमच्छ को आराम से गोद में उठाती महिला का वीडियो - फोटो : @thereptilezoo

विस्तार

मगरमच्छ का वायरल वीडियो: मगरमच्छ को बेहद शक्तिशाली शिकारी माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसके मजबूत जबड़े और शिकार को पकड़कर रखने की क्षमता है। इसके जबड़ों का दबाव बहुत ज्यादा होता है, जिससे एक बार शिकार पकड़ने के बाद उसका बच निकलना मुश्किल हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला एक विशालकाय और खूंखार मगरमच्छ को अपनी गोद में उठाकर ऐसे मजे से टहल रही है जैसे कोई छोटा बच्चा या पालतू बिल्ली हो। 
विज्ञापन




हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला 113 किलो (250 पाउंड) से भी ज्यादा वजनी मगरमच्छ को अपनी गोद में इस तरह उठाए हुए है, जैसे वह कोई छोटा बच्चा हो। इतना विशाल और खतरनाक जीव होने के बावजूद मगरमच्छ महिला की बाहों में बिल्कुल शांत नजर आ रहा है। मगरमच्छ का यह अंदाज देखकर ऐसा लगता है, मानो उसे महिला की गोद में रहने की आदत हो। हालांकि, इतने बड़े मगरमच्छ को इस तरह आराम से गोद में लिए महिला को देखकर वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं और यह नजारा उनके रोंगटे खड़े कर रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Reptile Zoo (@thereptilezoo)


मगरमच्छ के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 23 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में महिला ने अपने और मगरमच्छ के इस अनोखे रिश्ते का खुलासा किया है। वो बताती हैं कि,मगरमच्छ को इस तरह उठाना कोई बड़ी बात नहीं लगती, इसका वजन 250 पाउंड से भी ज्यादा है और फिर भी यह मेरी गोद में बड़े आराम से चिल्ल कर रहा है। यह काफी लंबे समय से मेरे साथ है, इसलिए हमारे बीच एक अद्भुत रिश्ता बन गया है, लेकिन इसके बावजूद वह एक विशाल जंगली जानवर है और हमेशा सम्मान का हकदार है। 

 


लोग महिला की गजब की हिम्मत, शारीरिक ताकत और मगरमच्छ के साथ उसके गजब के तालमेल को देखकर दंग रह गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  मुझमें इतनी बहादुरी कभी नहीं आ सकती। दूसरे यूजर ने लिखा- इन दोनों के बीच का भरोसा और महिला की ताकत वाकई काबिले तारीफ है।



ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल



दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को CISF ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed