{"_id":"68ca8731b5c90da6cf05f19c","slug":"why-are-water-bottle-caps-blue-more-than-half-of-people-may-not-know-the-reason-behind-this-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: पानी के बोतलों के ढक्कन क्यों होते हैं नीले रंग के? आधे से ज्यादा लोगों को नहीं पता होगी वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: पानी के बोतलों के ढक्कन क्यों होते हैं नीले रंग के? आधे से ज्यादा लोगों को नहीं पता होगी वजह
Wed, 17 Sep 2025 03:53 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:53 PM IST
सार
Zara Hatke: अब खुद सोचिए पानी के साथ कौन-सा रंग आपके दिमाग में आता है? तो आपका जवाब होगा नीला। क्योंकि आसमान नीला है, समुद्र नीला है और दोनों ही हमें ताजगी और पवित्रता का एहसास कराते हैं।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब भी हम प्लास्टिक की पानी की बोतल खरीदते हैं तो उसका ढक्कन ज्यादातर नीला ही होता है? पहली नजर में यह बस एक डिजाइन का मामला लगता है, लेकिन असलियत इससे कहीं गहरी है। इसके पीछे साइंस, मार्केटिंग और हमारी सोच-समझ यानी मनोविज्ञान, सब जुड़ा हुआ है। तो आइए आज की इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
क्यों बोलत का रंग होता है नीला?
अब खुद सोचिए पानी के साथ कौन-सा रंग आपके दिमाग में आता है? तो आपका जवाब होगा नीला। क्योंकि आसमान नीला है, समुद्र नीला है और दोनों ही हमें ताजगी और पवित्रता का एहसास कराते हैं। यही वजह है कि कंपनियां पानी की बोतलों पर नीले रंग की कैप लगाती हैं। ताकि जैसे ही कस्टमर नीली कैप देखे, उसके मन में तुरंत भरोसा जागे कि ये पानी साफ, सुरक्षित और ताजा है।
विज्ञापन
ढक्कन के रंग का मतलब क्या है?
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बोतल की कैप का रंग यूं ही नहीं चुना जाता। इसके पीछे कंपनियों की एक सोच और रणनीति होती है। हर रंग का एक अलग मैसेज होता है। नीले रंग का मतलब होता है कि मिनरल वाटर या प्योर वाटर। सफेद रंग का मतलब शुद्धता और सादगी का प्रतीक होता है। हरे रंग का मतलब फ्लेवर्ड वाटर या सोडा होता है। वहीं, लाल रंग के कैप का मतलब कार्बोनेटेड ड्रिंक या कोई खास एडिशन होता है। इस तरह ढक्कन का रंग देखकर ही ग्राहक आसानी से समझ जाता है कि बोतल में किस तरह का ड्रिंक है। मान लीजिए आप दुकान पर गए और शेल्फ पर सैकड़ों बोतलें रखी हैं तो आपको बिना लेबल पढ़े भी नीली कैप से समझ आ जाएगा कि यह मिनरल वाटर है। यही है रंगों की ताकत।
विज्ञापन
मार्केटिंग में क्यों अहम है नीला रंग?
साइकोलॉजी की दुनिया में माना जाता है कि नीला रंग भरोसे, शांति और ताजगी की भावना पैदा करता है। यही तीन चीजें पानी से जुड़ी हैं। जब कोई कंपनी अपनी बोतल पर नीली कैप लगाती है तो वह असल में ग्राहक के मन में यह संदेश डाल रही होती है कि “यह पानी भरोसेमंद है, इसे बिना शंका के पी सकते हैं।” नीला रंग देखने के बाद ग्राहक के मन में यह सोच पक्की हो जाती है कि यह प्रोडक्ट सुरक्षित और क्वालिटी वाला है। और यही कारण है कि धीरे-धीरे यह सिर्फ एक डिजाइन चॉइस नहीं रहा, बल्कि एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बन गया है।