{"_id":"6a48df5b66432b0768085321","slug":"which-indian-village-called-venice-water-city-india-kerala-kadamakkudy-village-of-floating-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Venice Of India: कहां है भारत का वेनिस? पानी में तैरती हैं सड़कें और नाव पर चलता है पूरा गांव","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Venice Of India: कहां है भारत का वेनिस? पानी में तैरती हैं सड़कें और नाव पर चलता है पूरा गांव
Sat, 04 Jul 2026 03:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:54 PM IST
सार
Venice Of India: क्या भारत के वेनिस के बारे में जानते हैं? भारत के केरल में एक गांव है, जिसके वेनिस कहा जाता है। यह पूरा गांव पानी से घिरा हुआ है और सड़कों के दोनों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखता है। आइए जानते हैं इस अनोखे गांव के बारे में...
विज्ञापन
कहां है भारत का वेनिस? पानी में तैरती हैं सड़कें और नाव पर चलता है पूरा गांव
- फोटो : instagram
विस्तार
Venice Of India: इटली में स्थित वेनिस दुनिया का सबसे अनोखा और रोमांटिक शहर है। यह शहर 118 छोटे द्वीपों पर बसा है। इस शहर को 400 से अधिक पुलों और 150 से ज्यादा नहरों से जोड़ा गया है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी वेनिस शहर की तरह एक गांव है। इस गांव में जाकर वेनिस शहर की तरह महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह अनोखा गांव भारत में कहां पर स्थित है और क्या खासियत है?
विज्ञापन
कहां है भारत का अनोखा?
यह भारत का अनोखा गांव केरल में स्थित है, जिसका नाम कदमकुड़ी है। यह गांव कोच्चि शहर के पास स्थित है, जो करीब 14 छोटे-छोटे द्वीपों का शांत और अद्भुत समूह है। कोच्चि से 15 किमी की दूरी पर स्थित यह गांव अपने शांत बैकवाटर, मैंग्रोव के जंगलों, हरे-भरे धान के खेतों और पारंपरिक मछली पकड़ने की संस्कृति के मशहूर है। यह एक शांत और सुकून देने वाला पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
बेहद खूबसूरत है गांव
इस गांव में वेनिस शहर जैसा नजारा देखने को मिलता है। गांव में सड़कें पानी में तैरती हुई दिखथी हैं। देखने में बेहद खूबसूरत और मन को मोह लेने वाला दृश्य है। केरल के अलप्पुझा जिल में कुट्टनाड क्षेत्र में बसा गांव पानी के रास्तों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसकी जमीन सुमद्र तल से नीचे भी पाई जाती है। इसके कारण यहां पर हर तरफ हरियाली और पानी देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Video: धान के खेत में बच्चियों ने किया शानदार डांस, एक्सप्रेशंस ने जीता लोगों का दिल, वीडियो देख करेंगे तारीफ
Viral Video: शैतानी करते नन्हे हाथी पर हथिनी ने कुछ इस तरह लुटाया प्यार, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
Viral: ऑफिस के पहले और बाद में रैपिडो चला कर परिवार का खर्च उठाता शख्स, 5 घंटे की नींद में गुजर रही जिंदगी
क्यों गांव को कहा जाता है वेनिस?
केरल के इस अनोखे गांव में हर तरफ पानी देखने को मिलता है, जिसके कारण लोग इसे वैनिश शहर कहते हैं। यहां की सड़कें पानी के बीच हैं और सड़क के दोनों तरफ पानी ही पानी दिखाई देता है। यहां पर भी लोग एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए नाव की मदद लेते हैं। सबसे खास बात है कि यहां पर घरों के पास से ही पानी बहता है। यह गांव देखने में बेहद खूबसूरत है, जिसकी वजह से इसे वेनिस कहा जाता है।