फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When a passenger fainted at the airport CISF officer gave him CPR instead of praising him people got angry

Viral Video: एयरपोर्ट पर बेहोश हुआ यात्री तो CISF अधिकारी ने दिया CPR, तारीफ करने के बजाय भड़के लोग, क्यों?

Sat, 06 Sep 2025 01:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Sep 2025 01:24 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री मोहम्मद मुख्तार आलम पहले फर्श पर बैठा था और अधिकारी उसे पानी पिला रहे थे। थोड़ी ही देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
When a passenger fainted at the airport CISF officer gave him CPR instead of praising him people got angry
एयरपोर्ट पर बेहोश हुआ यात्री तो CISF अधिकारी ने दिया CPR - फोटो : एक्स@@CISFAirport

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल ही में एक घटना हुई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। यहां एक यात्री अचानक बेहोश हो गया था और मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बिना देर किए यात्री को सीपीआर देना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने तो सीआईएसएफ के अधिकारी की तारीफ की है। वहीं, कई लोगों ने आलोचना भी की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री मोहम्मद मुख्तार आलम पहले फर्श पर बैठा था और अधिकारी उसे पानी पिला रहे थे। थोड़ी ही देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस स्थिति को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन वीरेंद्र सिंह ने तुरंत ही सीपीआर देना शुरू कर दिया। वह तब तक यात्री को सीपीआर देते रहे जब तक एयरपोर्ट की मेडिकल टीम मौके पर नहीं पहुंच गई। इसके बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अब नॉर्मल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने की अधिकारियों की जमकर तारीफ
सीआईएसएफ की ओर से इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया गया। उसमें बताया गया कि 1 सितंबर को सुरक्षा जांच के दौरान मोहम्मद मुख्तार आलम बेहोश हो गए थे। ऐसे वक्त में वीरेंद्र सिंह ने अपनी तुरंत प्रतिक्रिया के दम पर सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। यह खबर सामने आने के बाद से लोग अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ऐसे अधिकारी वाकई सम्मान के हकदार हैं, जिन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत कदम उठाया। एक यूजर ने लिखा, “सीपीआर जैसी जान बचाने वाली तकनीक सभी को सिखाई जानी चाहिए। अगर स्कूलों और कॉलेजों में यह सिखाई जाए तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “सीआईएसएफ के जज्बे को सलाम।”


सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
हालांकि, इस घटना पर सबकी राय एक जैसी नहीं रही। कुछ लोगों ने सीपीआर देने के तरीके पर सवाल भी उठाए। उनका कहना था कि अधिकारी ने सही तरीके से जांच नहीं की, जैसे कि मरीज की नब्ज देखना या उसकी सांसों की स्थिति परखना। कुछ ने यह भी कहा कि दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में मरीज को पानी पिलाना सही नहीं होता। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ छाती दबाना सीपीआर नहीं होता। सीपीआर देने का सही तरीका आना जरूरी है। वरना मरीज की हालत और बिगड़ सकती है।” बता दें कि आम लोगों की यही सोच है कि हर बेहोशी पर सीपीआर देना जरूरी नहीं है। बेहोश होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे कि ब्लड शुगर कम होना, थकान या घबराहट। ऐसे मामलों में सीपीआर की बजाय पहले असली कारण पहचानना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed