फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral video six dogs attack on leopard watch shocking video in hindi

Viral Video: 6 कुत्तों ने तेंदुए को पहले नोंचा फिर खदेड़ा और कर दी ऐसी हालत, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Thu, 29 Aug 2024 09:08 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 29 Aug 2024 09:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लगभग सभी लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। इस वीडियो में 6 कुत्ते मिलकर एक तेंदुए को न सिर्फ घेर लेते हैं बल्कि उसे बुरी तरह नोचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
viral video six dogs attack on leopard watch shocking video in hindi
तेंदूआ और कुत्ता - फोटो : x/@TheBrutalNature

विस्तार

Dogs Attack on Leopard Video: आमतौर पर तेंदुए को कुत्ते का शिकार करते देखा जाता है। मगर क्या आपने सुना है कि कुत्ता ही तेंदुए को लहुलूहान कर दिया हो? जी हां, आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लगभग सभी लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। इस वीडियो में 6 कुत्ते मिलकर एक तेंदुए को न सिर्फ घेर लेते हैं बल्कि उसे बुरी तरह नोचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि आमतौर पर तेंदुए शक्तिशाली शिकारी होते हैं और कुत्तों को आसानी से मार देते हैं। यह वीडियो इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि आम तौर पर हम तेंदुए को शिकारी के रूप में देखते हैं, लेकिन इस वीडियो में ताकत का खेल उलट नजर आ रहा है। यह वीडियो हमें प्रकृति के नियमों और जानवरों के व्यवहार के बारे में कई बातें सिखाता है।

विज्ञापन


क्या है वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ किसी कारणवश कुत्तों के समूह में फंस गया है। कुत्ते मिलकर तेंदुए को घेर लेते हैं और उसे हर तरफ से नोचना शुरू कर देते हैं। तेंदुआ अपनी जान बचाने की भरपूर कोशिश करता है लेकिन कुत्तों का हमला इतना तेज होता है कि वह खुद को बचा नहीं पाता। इस वीडियो में कुत्तों ने मिलकर तेंदुए वो हाल किया है कि तेंदुआ लहूलुहान हो गया है। आखिरकार, तेंदुए को घायल अवस्था में भागना पड़ता है।
विज्ञापन


क्यों हुआ ऐसा?
दरअसल, कुत्ता एक सामाजिक प्राणी होते हैं और समूह में रहना पसंद करते हैं। जब वो समूह में होते हैं तो उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है, जिसकी वडह से 6 कुत्ते मिलकर तेंदुए को ही लहुलूहान कर दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्यों हुआ यह वीडियो वायरल?
यह वीडियो इसलिए वायरल हुआ क्योंकि यह हमारे सामान्य धारणाओं को चुनौती देता है। हम आमतौर पर तेंदुए को शक्तिशाली शिकारी मानते हैं, लेकिन इस वीडियो में हमने देखा कि कुत्ते भी अपनी जान बचाने के लिए कितने आक्रामक हो सकते हैं।

क्या सीखाता है यह वीडियो?
यह वीडियो हमें यह सिखाता है कि प्रकृति में ताकत का खेल हमेशा एक जैसा नहीं होता है। कभी-कभी छोटे जानवर भी मिलकर बड़े जानवरों को हरा सकते हैं। यह वीडियो हमें यह भी सिखाता है कि हमें किसी भी जानवर को कमजोर नहीं समझना चाहिए। देखा जाए तो यह घटना असामान्य है लेकिन असंभव नहीं। इससे ये भी साबित होता है कि कुत्तों का समूह मिलकर किसी भी जानवर को हरा सकता है। यह वीडियो हमें प्रकृति के नियमों के बारे में बहुत कुछ सिखाता है। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि प्रकृति में हर जीव का अपना महत्व होता है और हमें किसी भी जीव को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed