Viral Video: सिर पर फ्रिज रखकर साइकिल चलाता दिखा शख्स, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने सिर पर फ्रिज रखा हुआ है और वह बेहद आराम से साइकिल चला रहा है। साइकिल चलाने के दौरान लड़के ने जिस तरह अपना बैलेंस बनाया है, वो बेहद हैरान करने वाला है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। हालांकि कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनको देखने के बाद यकीन नहीं होता है और हैरानी होती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहे लड़के ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोच रहे हैं कि आखिर लड़के ने इतना बैलेंस कैसे किया?
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर एक लड़का साइकिल चलाता नजर आ रहा है। सबसे हैरानी बात यह है कि लड़के ने अपने सिर पर एक बड़ा फ्रिज रखा हुआ है और मजे से साइकिल चलाता दिख रहा है। सबसे खास बात यह है कि लड़के नि सिर पर फ्रिज को बैलेंस करके साइकिल चला रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने सिर पर फ्रिज रखा हुआ है और वह बेहद आराम से साइकिल चला रहा है। साइकिल चलाने के दौरान लड़के ने जिस तरह अपना बैलेंस बनाया है, वो बेहद हैरान करने वाला है। दावा किया गया है कि अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी का मामला है। जहां पर इस शख्स ने यह हैरान करने वाला अनोखा करतब दिखाया।
Time Travel: क्या सच है टाइम ट्रैवल? 1938 में मोबाइल पर बात करती दिखी महिला, वीडियो देखकर लोग हैरान
Viral Video: सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महिला ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
Dust Devil On Mars: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान, नासा के रोवर ने रिकॉर्ड किया हैरान करने वाला वीडियो
इंस्टाग्राम पर barstoolsports नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। इसके साथ ही लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।