फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Dancing With A Cylinder On Her Head Video Goes Viral

Viral Video: सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महिला ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Tue, 03 Oct 2023 05:38 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 03 Oct 2023 05:38 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो एक महिला अपने सिर पर सिलेंडर लेकर डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो इतना कमाल का है कि हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया है। 

विज्ञापन
Woman Dancing With A Cylinder On Her Head Video Goes Viral
dance video - फोटो : social media

विस्तार

Woman Dancing With A Cylinder On Her Head: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल ये वीडियो एक महिला का है, जिसमें वह कुछ ऐसा कारनामा करती दिख रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो वाकई कमाल का है। इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर सिलेंडर लेकर डांस करती नजर आ रही है। जी हां, ये सुनने में भले ही आपको अटपटा लग रहा होगा, लेकिन इस वीडियो को देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर लोग महिला के इस कारनामे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आइए आपको भी ये कमाल की वीडियो दिखाते हैं।
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by கரகம் துர்கா (@karagam_durga)



इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने सिर पर सिलेंडर रखकर डांस कर रही हैं। इस दौरान महिला कमाल का बैलेंस बनाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं डांस करते हुए वह जमीन पर रखे एक बर्तन पर भी चढ़ जाती है और लगातार डांस करती रहती है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला इस दौरान कई पोज भी बनाती दिख रही है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। 

वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर karagam_durga नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इंटरनेट पर आते ही ये वीडियो छा गया है। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। साथ ही बहुत सारे लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है।   
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed