{"_id":"6481d613c2ef39b96e0b9c13","slug":"viral-video-people-steal-beer-bottles-after-truck-overturns-on-road-with-beer-boxes-in-andhra-pradesh-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रक पलटने से सड़क पर बिखर गईं बीयर की बोतलें, लूटने की मच गई होड़, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रक पलटने से सड़क पर बिखर गईं बीयर की बोतलें, लूटने की मच गई होड़, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 08 Jun 2023 06:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:52 PM IST
सार
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रास्ते से गुजरने वाले लोग सड़क पर पड़ी बोतलों को उठाकर जाने लगे। सबसे हैरान वाली बात है कि जिसके हाथ जो बोतल आई, वो उसे लेकर वहां से चलता बना।
विज्ञापन
people steal beer bottles after truck overturns
- फोटो : twitter/@SmritiSharma_
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिला है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर बिखरी बीयर की बोतलों को लूटने की होड़ मची है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली का है। एक ट्रक बीयर की पेटियों को लेकर जा रहा था, लेकिन हादसे का शिकार होकर हाईवे पर गिर गया। इसके बाद बीयर की पेटियां सड़क पर बिखर गईं और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वाहन चालक की मदद की जगह बीयर की बोतलें लुटने लगे।
विज्ञापन
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रास्ते से गुजरने वाले लोग सड़क पर पड़ी बोतलों को उठाकर जाने लगे। सबसे हैरान वाली बात है कि जिसके हाथ जो बोतल आई, वो उसे लेकर वहां से चलता बना। इससे पहले भी लोग ट्रक पलटने पर सामानों को लूट चुके हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रक पलटा पड़ा है और बीयर की बोतले गिरी पड़ी हैं। वहां से गुजरने वाले लोग रुकते हैं, लेकिन मदद नहीं करते हैं। वह बीयर की बोतलें उठाते हैं और लेकर चलते बनते हैं। जिसके हाथ में बीयर की जितने बोतलें आईं वह लेकर चलता बना।
Baba Vanga: दिसंबर तक धरती पर मचेगी भारी तबाही! एशिया में छा जाएंगे जहरीले बादल, भविष्यवाणी से खौफ में दुनिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीयर का ट्रक छह जून की सुबह अनाकापल्ली और बय्यावरम के बीच नेशनल हाईवे पर पलट गया था। ट्रक में बीयर के 200 डिब्बे भरे थे, गाड़ी पलटने के बाद सड़क पर बिखर गए। लेकिन लोग वाहन चालक और क्लीनर को छोड़ बीयर लूटने लगे। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं।
VIDEO | A vehicle carrying 200 cartons of beer overturned in Andhra Pradesh's Anakapalli on Tuesday, following which people rushed to grab the beer bottles. pic.twitter.com/nIYHQCF9U8
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2023
Aliens News: अमेरिका के पास हैं एलियन के जहाज, यूएस के पूर्व खुफिया अधिकारी का चौंकाने वाला दावा
इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ट्वीट किया है। कैप्शन में लिखा है कि मंगलवार को आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में बीयर की 200 पेटियां लेकर जा रहा ट्रक पलट गया। बीयर की बोतले लेनें के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किया है। एक यूजर ने लिखा है, वाह रे इंसान!, जबकि दूसरे ने लिखा है, क्या देश है?